Surya Ketu Yuti: ज्योतिष के अनुसार सूर्य और केतु की युति को विशेष प्रभाव देने वाली स्थिति माना जाता है. सूर्य ने 17 अगस्त 2026 को सुबह 8:03 बजे अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश किया, जहां पहले से केतु स्थित है. इससे सूर्य-केतु युति प्रारंभ हुई है, जिसे ज्योतिष में ग्रहण योग से जोड़ा जाता है. यह युति 17 सितंबर 2026 को सुबह 7:58 बजे तक सिंह राशि में रहेगी. इस दौरान सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल सकते हैं.
मेष से कर्क राशि
- मेष: पूर्वानुमान संबंधी मामलों में असफलता मिल सकती है. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं.
- वृषभ: पारिवारिक अशांति संभव है. मरम्मत, निर्माण और नई खरीदारी पर खर्च होगा, जबकि कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है.
- मिथुन: छोटी या लंबी लाभकारी यात्रा के योग हैं. आमदनी बढ़ाने के नए स्रोत मिलेंगे और पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी.
- कर्क: गलत निर्णय नुकसान दे सकता है. घर में मांगलिक कार्य होंगे और नए काम में पूंजी निवेश संभव है.
सिंह से कन्या राशि
- सिंह: मानसिक अशांति रह सकती है. वैवाहिक जीवन और साझेदारी में अस्थिरता संभव है. खरीदारी और स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है.
- कन्या: आर्थिक लाभ और हानि दोनों के योग हैं. नया पद मिल सकता है और पुरानी समस्या का समाधान होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: आज 20 अगस्त का लव राशिफल: इश्क का काला साया या रूहानी अहसास? 12 राशियों की लव लाइफ में आने वाला है अनजाना मोड़
तुला से धनु राशि
- तुला: समय लाभप्रद रहेगा. थोड़े प्रयास से रुके कार्य पूरे होंगे. विरोधी कमजोर पड़ेंगे और परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं.
- वृश्चिक: महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता, तरक्की और सम्मान मिलने के योग हैं. घर में शुभ कार्य हो सकते हैं.
- धनु: पुरानी समस्या दूर होगी. कार्यक्षेत्र में तरक्की के साथ नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है. जीवन स्तर में सुधार होगा.
मकर से मीन राशि
- मकर: अनचाहे बदलाव और स्वास्थ्य संबंधी खर्च हो सकते हैं. गलत निर्णय से नुकसान और महत्वपूर्ण काम में अंतिम समय पर बाधा संभव है.
- कुंभ: परिवार और साझेदारी में मतभेद हो सकते हैं. नए संपर्क बनेंगे, लेकिन विवाद और पूर्वानुमान संबंधी कार्यों में सावधानी रखें.
- मीन: विवादित और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सफलता मिल सकती है. ऋण निपटाने तथा उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने के अवसर बन सकते हैं.
