Surya Grahan Date Time in India : साल का लगा आखिरी सूर्यग्रहण, जरूर करें ये उपाय
Surya Grahan 2023 Date and Time in India Live Updates: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज . साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. 14 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है. यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है.यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इसमें भी सूतक नहीं लगेगा. यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में देखा जा सकेगा.
Surya Grahan Date Time in India : साल का लगा आखिरी सूर्यग्रहण, जरूर करें ये उपाय
Live Updates
5:08 AM. 15 Oct 2311:38 PM. 14 Oct
Surya Grahan 2023 Live: साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण
आज पितृपक्ष की समाप्ति पर साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लग गया है इसके अलावा ग्रहण के अगले दिन ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत भी हो जाएगी. सूर्य ग्रहण के दिन अमावस्या तिथि भी पड़ रही है, जिसके कारण इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है.
12:02 AM. 15 Oct 236:32 PM. 14 Oct
Surya Grahan 2023 Live: सूतक काल के दौरान भगवान की पूजा की मनाही
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूतक काल को अशुभ काल माना जाता है. सूतक काल के दौरान भगवान की पूजा की मनाही होती है. इसके साथ ही मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं. इतना नहीं सूतक काल के दौरान खाना पीना भी वर्जित है. सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है. इस दौरान आप अपने घर में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करना वर्जित माना गया है.
12:02 AM. 15 Oct 236:32 PM. 14 Oct
Surya Grahan 2023 Live: सूर्य ग्रहण रात 08 बजकर 34 मिनट से होगा शुरू
. इस साल 14 अक्टूबर के दिन साल का दूसरा एवं अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार, ये ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण का कुल पर्वकाल 05 घंटे 51 मिनट का रहेगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण के दौरान लगने वाले सूतक काल का भी खास ध्यान रखना चाहिए.
12:02 AM. 15 Oct 236:32 PM. 14 Oct
Surya Grahan 2023 Live: ग्रहण के बाद जरूर करें ये उपाय
घर के मंदिर में रखे सभी देवी-देवताओं की मूर्तियों और चित्रों पर भी गंगाजल का छिड़काव करें एवं इसके बाद स्नान करें.
12:02 AM. 15 Oct 236:32 PM. 14 Oct
Surya Grahan 2023 Live: ग्रहण के दौरान जरूर करें ये उपाय
खाने-पीने की चीजों में डालें तुलसी दल
तुलसी दल को पवित्र माना जाता है.इसके साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाव करती है.इसलिए ग्रहण से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी की कुछ पत्तियां डाल दें, जिससे भोजन में किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव न पड़े और उसे बाद में खा सके.
6:26 PM. 14 Oct 2312:56 PM. 14 Oct
Surya Grahan Date Time Live: ग्रहण के बाद करें ये काम
ग्रहण का मोक्ष यानी पूरा समय होने के बाद मकान, दुकान, प्रतिष्ठान की साफ सफाई कर अच्छे से धुलाई करें. संभव हो तो पूरे घर को नमक के पानी से धोएं. इसके बाद खुद भी स्नान कर देवी देवताओं को स्नान कराएं. इसके बाद खाद्य पदार्थों पर गंगाजल छिड़क कर उनको शुद्ध करें. ग्रहण के प्रभाव सभी तरह के ग्रहण यानि सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पर लागू होते हैं. ग्रहण के बाद खुद भी स्नान करें और देवी-देवताओं को भी स्नान कराएं. खाने की चीजों पर गंगाजल छिड़क कर उन्हें शुद्ध करें और उसके बाद ही ग्रहण करें.
मुख्य बातें
Surya Grahan 2023 Date and Time in India Live Updates: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण आज . साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. 14 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है. यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है.यह सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इसमें भी सूतक नहीं लगेगा. यह ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक में देखा जा सकेगा.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.