सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश: नौतपा संग चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य

Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्य आज 25 मई को दोपहर 3:44 बजे चंद्रमा के प्रिय नक्षत्र ‘रोहिणी’ में प्रवेश कर रहे हैं. सूर्य का यह गोचर 8 जून तक रहेगा. खास बात यह है कि इसी के साथ भीषण गर्मी और तेज ऊर्जा का प्रतीक ‘नौतपा’ भी शुरू हो चुका है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश बेहद प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि यह नक्षत्र सुख, समृद्धि और भौतिक उन्नति का कारक माना जाता है. इस बार सूर्य का यह गोचर 5 राशियों के जीवन में करियर, धन और सम्मान के क्षेत्र में बड़ी सफलता लेकर आएगा.

मेष राशि

मेष राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय से की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा. नई नौकरी के आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी. धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे. नई गाड़ी या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. सोशल नेटवर्क और संपर्कों से भी बड़ा लाभ मिल सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में आगे बढ़ने के शानदार मौके मिलेंगे. शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है और पिता का सहयोग मिलेगा.

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए प्रॉपर्टी और वाहन सुख के प्रबल योग हैं. लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में खुशहाली और सौहार्द बढ़ेगा.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी की खुशखबरी मिल सकती है. व्यापारियों को बड़ी डील मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >