Surya Gochar 2025: बदलने वाली है इन राशियों की किसमत, कर्क राशि में होगा सूर्य का गोचर

Surya Gochar 2025: सूर्यदेव 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों की किस्मत बदल सकती है. इस गोचर का प्रभाव करियर, धन, यात्रा और सामाजिक प्रतिष्ठा पर पड़ेगा. जानिए किन 5 राशियों को मिलेगा सूर्य के इस गोचर से विशेष लाभ.

Surya Gochar 2025: सावन के पावन महीने में सूर्यदेव अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. 16 जुलाई 2025 को शाम 5:17 बजे सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा आपस में मित्र ग्रह हैं. ऐसे में जब सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करता है, तो उसका प्रभाव कई राशियों पर बेहद शुभ होता है.

इस बार सूर्य का यह गोचर कर्क, सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. आइए जानते हैं, किन राशियों को मिलेगा लाभ और उनका जीवन कैसे बदलेगा:

Nag Panchami 2025 के डेट को लेकर ना हों कंफ्यूज, जानिए कैसे करें नाग देवता और शिवजी की पूजा

कर्क राशि: नई शुरुआत के संकेत

  • सूर्य आपके लग्न भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की ताकत बढ़ेगी.
  • पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं
  • आर्थिक मामलों में राहत
  • नौकरी में नई ज़िम्मेदारियां और तरक्की

सलाह: मौकों को पहचाने और समय पर कदम उठाएं.

सिंह राशि: विदेश से मिल सकता है बड़ा लाभ

  • सूर्य आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे, जो विदेश, व्यय और बदलाव से जुड़ा है.
  • विदेश यात्रा या विदेश से नौकरी के अवसर
  • अंतरराष्ट्रीय संपर्कों से लाभ
  • दांपत्य जीवन में स्थिरता और सामंजस्य

सलाह: नए अनुभवों के लिए तैयार रहें.

कन्या राशि: करियर में उछाल और आय में वृद्धि

  • सूर्य का गोचर आपके 11वें भाव में होगा, जो लाभ और इच्छाओं से जुड़ा है.
  • मेहनत का फल मिलेगा
  • सरकारी नौकरी या पदोन्नति की संभावनाएं
  • प्रॉपर्टी निवेश के लिए उत्तम समय

सलाह: नई योजनाओं पर काम शुरू करें.

तुला राशि: सम्मान और पद में वृद्धि

  • सूर्य आपके 10वें भाव में गोचर करेंगे, जो कार्यक्षेत्र और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़ा है.
  • प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग
  • समाज में सम्मान और पहचान
  • पारिवारिक संबंधों में मिठास

सलाह: कार्यस्थल पर नेतृत्व दिखाएं.

वृश्चिक राशि: भाग्य का साथ मिलेगा

  • सूर्य आपके 9वें भाव में प्रवेश करेंगे, जो भाग्य, धर्म और यात्रा से जुड़ा होता है.
  • किस्मत साथ देगी
  • सरकारी कामों में सफलता
  • अध्यात्म और यात्राओं से लाभ

सलाह: पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

सूर्य का यह गोचर कई राशियों के लिए करियर, धन, यात्रा और सम्मान में नई ऊँचाइयों का द्वार खोल सकता है. अगर आप उपरोक्त राशियों में से हैं, तो यह समय सकारात्मक बदलावों के लिए पूरी तरह तैयार रहने का है. अपनी योजनाओं को सक्रिय करें और सूर्य की ऊर्जा का भरपूर लाभ उठाएं.

जन्मकुंडली, वास्तु और ज्योतिषीय सलाह के लिए संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >