Surya Gochar 2025 से बढ़ेगी गर्मी या सियासी तकरार?

Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा और सभी ग्रहों का जनक माना गया है. इसका गोचर केवल राशियों ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया की राजनीति, मौसम और सामाजिक परिवेश पर भी गहरा प्रभाव डालता है. जब सूर्य एक राशि से दूसरी में प्रवेश करता है, तो उसे संक्रांति कहा जाता है. सूर्य का तेज इतना प्रबल होता है कि इसके समीप आने वाले ग्रह अस्त हो जाते हैं, यानी उनका प्रभाव कमजोर पड़ जाता है.

Surya Gochar 2025: ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा और समस्त ग्रहों का जनक माना गया है. इसका गोचर न केवल राशियों पर, बल्कि देश-दुनिया की राजनीति, मौसम और सामाजिक परिस्थितियों पर भी गहरा असर डालता है. जब सूर्य एक राशि से दूसरी में प्रवेश करता है, तो इस प्रक्रिया को संक्रांति कहा जाता है. सूर्य का तेज अन्य ग्रहों को प्रभावित करता है, और जब कोई ग्रह इसके समीप आता है, तो वह अस्त हो जाता है, यानी उसका प्रभाव क्षीण हो जाता है.

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर और राजनीति पर असर

15 जून 2025 को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेगा. यहां पहले से गुरु और बुध विराजमान रहेंगे, जिससे एक त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. यह संयोग देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन ला सकता है. सूर्य-बुध की युति को ‘बुधादित्य योग’ कहते हैं जो सत्ता पक्ष के लिए शुभ संकेत है.

होने वाला है शुक्र गोचर, जानिए किसे होगा लाभ और कौन रहेगा सावधान 

  • विपक्ष सत्तापक्ष को समर्थन दे सकता है.
  • छोटी राजनीतिक पार्टियों का विलय संभव है.
  • कुछ राज्यों में नेतृत्व परिवर्तन के संकेत मिल सकते हैं.

22 जून को सूर्य आद्र्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा. इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जो भ्रम और विद्रोह के संकेतक माने जाते हैं. गुरु इस दौरान अस्त होंगे और सिंह राशि में मंगल-केतु की युति से राजनीतिक अस्थिरता और जन असंतोष की संभावना बन रही है. विरोध-प्रदर्शन और आक्रोश का माहौल देखा जा सकता है.

सूर्य गोचर और जलवायु परिवर्तन

  • मिथुन राशि में सूर्य का गोचर और आद्रा नक्षत्र में उसका प्रवेश मौसम में भी बड़ा बदलाव ला सकता है.
  • 22 जून के बाद मानसून सक्रिय होगा.
  • कृषि के लिए अनुकूल वर्षा के योग हैं, किसान प्रसन्न रहेंगे.
  • कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी और पहाड़ी क्षेत्रों में भूकंप अथवा आपदा की आशंका.
  • जलवायु में परिवर्तन की रफ्तार तेज हो सकती है.

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर इस वर्ष राजनीति, मौसम और जनमानस तीनों पर प्रभाव डालेगा. जहां सत्ता पक्ष के लिए यह अनुकूल समय होगा, वहीं आम जनता में असंतोष बढ़ सकता है. दूसरी ओर मानसून का रुख सकारात्मक रहेगा, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

यदि आप अपने जीवन में सूर्य के प्रभाव या किसी भी ग्रह स्थिति को लेकर मार्गदर्शन चाहते हैं— तो संपर्क करें

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 | 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >