सिंह साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 जून तक: यह सप्ताह लव लाइफ के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा

Singh Saptahik Rashifal 14 to 20 June 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में उत्साह और नई शुरुआत होगी? क्या स्वास्थ्य अच्छा रहेगा या थकान महसूस हो सकती है? और क्या करियर में तरक्की के संकेत मिलेंगे? जानिए इस सप्ताह का पूरा सिंह साप्ताहिक राशिफल.

Singh Saptahik Rashifal, सिंह राशि: यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण और व्यस्त रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के दसवें, ग्यारहवें, बारहवें और प्रथम भाव में गोचर करेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा दसवें भाव में रहेंगे. जब चंद्रमा आपके ग्यारहवें भाव में जाएंगे, तो सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का लाभ आपको मिलेगा, जिससे धन लाभ होगा. हालांकि, बारहवें भाव में चंद्रमा का शुक्र और गुरु से मिलना खर्चों में अत्यधिक वृद्धि कराएगा.

करियर-बिजनेस: यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत और दौड़भाग की मांग करेगा. दसवें भाव का चंद्रमा नौकरी में काम का बोझ बढ़ाएगा, जिससे आप थोड़े थके हुए रहेंगे. हालांकि, इलेवेंथ हाउस में सूर्य और बुध की बुधादित्य युति बिजनेस के लिए शानदार रहेगी, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरी में सहकर्मियों की राजनीति से थोड़ा बचकर रहने की जरूरत है.

रिलेशनशिप: यह सप्ताह पारिवारिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने का है. केतु और राहु के प्रभाव के कारण परिजनों के साथ किसी पुरानी बात को लेकर तीखी बहस होगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा और उनके दृष्टिकोण का सम्मान करना होगा.

लव लाइफ: यह सप्ताह लव लाइफ के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. बारहवें भाव में शुक्र-गुरु की स्थिति के कारण पार्टनर से दूरियां बढ़ेंगी या कम्यूनिकेशन गैप होगा. रोमांस थोड़ा कम रहेगा, इसलिए इस सप्ताह साथी को समझने के लिए थोड़ा समय देना आवश्यक रहेगा.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको हड्डियों में दर्द, आंखों में जलन या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान करेंगी. काम के बीच में आराम के लिए समय निकालें और बाहर के अनहेल्दी खान-पान से पूरी तरह परहेज करना आपके लिए जरूरी रहेगा.


सावधानी: इस सप्ताह सोशल मीडिया पर किसी भी विवादित मुद्दे पर अपनी राय देने से पूरी तरह बचें.

उपाय: इस सप्ताह प्रतिदिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें.

ये भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन राशि तक किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे बरतनी होगी सावधानी? यहां से जाने 14 से 20 जून का साप्ताहिक राशिफल

शुभ कलर: सुनहरा
शुभ अंक: 1

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >