Leo Yearly Horoscope 2023: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, यहां जानें भविष्यफल

New Year 2023 Varshik Rashifal: सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal 2023) आने वाले नए साल 2023 में सिंह राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ ज़रूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित सिंह वार्षिक राशिफल 2023 (Leo Yearly Horoscope 2023) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष सिंह जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

यदि आप व्यापारी हैं तो इस वर्ष उलझन की स्थिति बनी रहेगी. कुछ ऐसे अवसर सामने आएंगे जब आप तय नही कर पाएंगे या असमंजस की स्थिति में रहेंगे कि क्या किया जाए और क्या नही. किसी भी दुविधा से बचने के लिए अपनों से बड़ो का परामर्श अवश्य ले ताकि बाद में कोई समस्या ना हो.यदि आप नौकरी करते हैं तो आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहतर रहेगा और जॉब में तरक्की भी होगी. बचत भी बढ़ेगी और सहकर्मियों में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा.

शिक्षा

यदि अभी आप स्कूल में हैं तो इस वर्ष आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा. सभी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी और आप अग्रणी रहेंगे. कॉलेज के छात्रों को किसी कारणवश प्रोजेक्ट में समस्या होगी लेकिन बाद में वह सुलझ जाएगी. इसमें आपको अपने किसी मित्र का भरपूर सहयोग मिलेगा.यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस वर्ष कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ेगी लेकिन धीरे-धीरे आपमें सुधार होगा. कुछ चीजों को लेकर मन में शंका रहेगी लेकिन अपनों से बड़ो का मार्गदर्शन काम आएगा.

प्रेम जीवन

यदि आप विवाहित हैं तो इस वर्ष आपका ध्यान घर में कम और बाहर के कामो में ज्यादा लगेगा जिस कारण जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव होगा. समय नहीं दे पाने के कारण आपका जीवनसाथी आपसे निराश भी रह सकता है.प्रेम संबंधों के अनुसार यह वर्ष आपके लिए उथल-पुथल वाला रहेगा. यदि घर में शादी की बात चल रही है तो वह पक्की हो जाएगी लेकिन किसी अपने के द्वारा उसके रुकावट डालने का प्रयास किया जा सकता है. ऐसे में पहले से ही सावधान रहे और घर की बातो को बाहर कहने से बचे.

स्वास्थ्य

मार्च के महीने में किसी बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे और घर में भी किसी की तबियत खराब रह सकती है. कुछ छोटी-मोटी बिमारियों को छोड़ दिया जाये तो वर्ष सामान्य रहेगा. मानसिक तनाव होगा लेकिन यदि आप ध्यान लगाएंगे या योग करेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.

शुभ रंग:-श्वेत

शुभ अंक:- 4

उपाय:-

रात को सोने से पहले शांत व एकांत जगह में 10 से 20 मिनट के लिए ध्यान अवश्य लगाए. इससे दो लाभ मिलते हैं, एक तो नींद अच्छी आती हैं व दूसरा अगले दिन आप तरोताजा अनुभव करते हैं. ध्यान लगाते समय आप मध्यम आवाज़ में शांत संगीत भी सुन सकते है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >