Singh Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, सिंह राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आप थोड़े भावुक और अंतर्मुखी महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपका प्रभाव बना रहेगा. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के सप्तम भाव में होने से साझेदारी के व्यापार और वैवाहिक जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएंगे. मिथुन का गुरु आपकी राशि के एकादश भाव में होने से लाभ की स्थिति बनाए रखेगा.
करियर-बिजनेस: आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी निखर कर सामने आएगी. पार्टनरशिप के बिजनेस में राहु का प्रभाव भ्रम पैदा कर सकता है, इसलिए पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है.
लव लाइफ: आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है. बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के कारण रिश्ते में तनाव आने की आशंका है.
स्वास्थ्य: आज सिरदर्द और मानसिक अशांति रह सकती है. योग और पर्याप्त विश्राम को प्राथमिकता दें.
सावधानी: किसी भी नई साझेदारी को शुरू करने से पहले कानूनी पहलुओं की जांच कर लें.
उपाय: भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
