सिंह राशिफल 20 अप्रैल 2026: क्या आज आत्मविश्वास दिलाएगा सफलता या होगा मतभेद?

Aaj Ka Singh Rashifal 20 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Singh Rashifal 20 April 2026: आज सिंह राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में दबदबा रहेगा. केतु की उपस्थिति आपको थोड़ा रहस्यमयी बना सकती है, लेकिन सूर्य की स्थिति मान-प्रतिष्ठा बढ़ाएगी. पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा. आज आप अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं. किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में आज बड़ी डील फाइनल हो सकती है. राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. विरोधियों की चालें विफल होंगी. यदि आप विस्तार की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ी गंभीरता रहेगी. पार्टनर के साथ फोन पर कुछ जरूरी मुद्दों पर गंभीर बातचीत हो सकती है. काम की व्यस्तता के कारण रोमांस के लिए समय कम मिलेगा, लेकिन रात के समय डिनर पर साथ बिताया गया वक्त दूरियां कम करेगा. आपसी समझ से रिश्ते मजबूत होंगे.

स्वास्थ्य: रीढ़ की हड्डी या हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है. कैल्शियम युक्त आहार लें और भारी वजन उठाने से बचें. सुबह की सैर आपके लिए बेहद जरूरी है.

  • सावधानी: अहं को अपने रिश्तों के बीच न आने दें.
  • उपाय: सूर्य को जल में कुमकुम डालकर अर्घ्य दें.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: सुनहरा

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >