Shukra Gochar December 2025: शुक्र का धनु राशि में गोचर, तुला समेत इन तीन राशियों की होगी बल्ले बल्ले

Shukra Gochar December 2025: आज 20 दिसंबर 2025 को शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. यह गोचर धन, सुख और सौभाग्य का कारक माना जाता है. शुक्र के इस परिवर्तन से तुला समेत तीन राशियों के जीवन में करियर, धन और रिश्तों से जुड़े बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे.

Shukra Gochar December 2025: आज यानी 20 दिसंबर को सुख, सौंदर्य और वैभव के कारक ग्रह शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. यह गोचर सुबह 7 बजकर 44 मिनट पर होगा. शुक्र गुरु की राशि धनु में 12 जनवरी 2026 की रात 3 बजकर 57 मिनट तक रहेंगे, इसके बाद मकर राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र शुभ स्थिति में होते हैं, तो व्यक्ति को धन, सौभाग्य, सुख-सुविधा और रिश्तों में मधुरता प्रदान करते हैं. इस बार का शुक्र गोचर खास है क्योंकि इसका प्रभाव कुछ राशियों पर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा, जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से.

शुक्र धनु राशि में: क्यों है यह गोचर खास?

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान, धर्म और विस्तार के प्रतीक माने जाते हैं. जब शुक्र जैसी भौतिक सुख देने वाली ग्रह गुरु की राशि में प्रवेश करता है, तो धन और भाग्य के नए द्वार खुलते हैं. शुक्र तुला राशि के स्वामी हैं, इसलिए तुला समेत तीन राशियों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलेगा.

वृषभ राशि: करियर और धन में नए अवसर

शुक्र का धनु गोचर वृषभ राशि वालों के लिए करियर में उन्नति और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का पूरा फल मिलेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और कारोबार में रुके हुए सौदे आगे बढ़ेंगे. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और रिश्तों में मिठास आएगी. विदेश या दूर स्थान से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं.

तुला राशि: भाग्य देगा पूरा साथ

तुला राशि के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ रहेगा. शुक्र आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे, जिससे साहस, आत्मविश्वास और भाग्य में वृद्धि होगी. नई नौकरी या नया काम खोज रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. कार्यस्थल पर प्रमोशन के योग हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और धार्मिक यात्रा के भी संकेत हैं.

ये भी पढ़ें: शुक्र का धनु राशि में गोचर से मेष समेत इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि: आय और इच्छाओं की पूर्ति

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर ग्यारहवें भाव में होगा, जो आय और इच्छाओं की पूर्ति का स्थान है. लंबे समय से अधूरी पड़ी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. धन लाभ के योग बनेंगे और जीवनसाथी की सलाह से लिए गए फैसले आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा और आकर्षण में भी वृद्धि होगी.

कुल मिलाकर, शुक्र का धनु राशि में गोचर वृषभ, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आ रहा है. इस दौरान सही निर्णय और सकारात्मक सोच से जीवन में बड़े लाभ मिल सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >