Shukra Gochar 2023: भौतिक सुख-सुविधाओं के देव शुक्र ग्रह 30 नवंबर को बदलेंगे चाल, इन राशियों की होगी तरक्की

undefined
कुंडली में शुक्र मजबूत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिसकी कुंडली में शुक्र मजबूत होते है उस व्यक्ति को जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं मिलती है, इसके साथ ही वह व्यक्ति अपने जीवन में निरंतर तरक्की करता रहता है. इसके लिए ज्योतिष कुंडली में शुक्र मजबूत करने की सलाह देते हैं.

25 दिन बाद करते हैं शुक्र देव गोचर

ज्योतिषाचार्य अम्बरीश मिश्र के अनुसार शुक ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. शुक्र ग्रह लगभग एक राशि में 25 दिनों तक विराजमान रहते है, इसके बाद शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं.

शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन

शुक्र देव 30 नवंबर की रात 01 बजकर 40 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, इस दौरान 05 दिसंबर को स्वाति और 16 दिसंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. शुक्र ग्रह तुला राशि में 25 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे. इसके बाद 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

कन्या राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन से कन्या राशि को विशेष लाभ मिलेगा, इस राशि के जातकों की सुख-सुविधाओं में अपार वृद्धि होगी. कन्या राशि के जातक सुख-सुविधाओं की पूर्ति के लिए धन का व्यय करेंगे, इसके साथ ही सैर-सपाटे का भी प्लान बनाएंगे.

धनु राशि

तुला राशि में गोचर के दौरान धनु राशि के जातकों के आय में वृद्धि होगी, इसके साथ ही सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे धन लाभ होगा. धनु राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बरसने वाली है.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी. अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा, इससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे. शुक्र के इस गोचर के बाद भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी.

कुंभ राशि

वर्तमान समय में शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं, इसके लिए कुंभ राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रथम चरण चल रहा है. इस दौरान कुम्भ राशि के जातकों को विषम परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है. वहीं शुक्र के तुला राशि में गोचर के दौरान कुंभ राशि के जातक को सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी.

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जा��ंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >