Shatank Yog 2025: सूर्य-शनि बनाएंगे शतांक योग, इन राशियों को मिलेगी सुपर सफलता

Shatank Yog 7 December 2025: ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता और सूर्य को शक्ति व आत्मविश्वास का कारक माना जाता है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ग्रह पिता-पुत्र हैं, लेकिन फिर भी साथ आने पर अक्सर टकराव दिखाते हैं. मगर इस बार 7 दिसंबर को बन रहा शतांक योग (Sun–Saturn 100° centile) बिल्कुल अलग नतीजे दे सकता है. शनि फिलहाल मीन राशि में मार्गी होकर बहुत शुरुआती अंशों पर चल रहे हैं, जबकि सूर्य वृश्चिक राशि में दमदार स्थिति में मौजूद हैं. ये दुर्लभ दूरी तीन खास राशियों के लिए कमाल करने वाली है—कहीं करियर में उछाल, कहीं धन वर्षा, तो कहीं भाग्य का साथ. आइए देखें कौन-सी राशियाँ इस बदलती ग्रह चाल से सबसे ज्यादा फायदा उठाएंगी.

वृश्चिक राशि: करियर का गणेश वंदन, आय में तेजी से उछाल

वृश्चिक राशि वालों के लिए तो यह समय सुपर-फेवरेट रहने वाला है. आपकी ही राशि में सूर्य और पंचम भाव से शनि का सपोर्ट मतलब—करियर, शिक्षा, पैसों और प्रमोशन में जबरदस्त फायदा.

  • ऑफिस में तारीफ और पहचान बढ़ेगी
  • प्रमोशन व इनक्रीमेंट के मजबूत संकेत
  • व्यापारियों को नए मौके मिलेंगे
  • छात्रों के लिए यह गोल्डन टाइम है
  • सेहत भी सुधरती नजर आएगी
  • कुल मिलाकर, दिसंबर आपके लिए ‘सक्सेस माह’ साबित हो सकता है.

कुंभ राशि: अचानक धन लाभ—जैसे किसी ने चाबी घुमाई हो!

कुंभ राशि वालों के लिए यह योग एकदम जैकपॉट जैसा है. शनि आपकी ही राशि के स्वामी हैं और इस समय दूसरे भाव में हैं, जबकि सूर्य दशम भाव से करियर को चमका रहे हैं.

  • अचानक पैसा मिल सकता है
  • बैंक बैलेंस बढ़ेगा
  • करियर में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है
  • बॉस आपके काम से खुश होंगे
  • आपकी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी
  • ये समय आगे बढ़ने का, पहचान बनाने का और आर्थिक मजबूती पाने का है. फालतू तनाव भी कम होगा.

ये भी देखें: इस 6 दिसंबर को बुध के राशि परिवर्तन बदल जाएगी किस्मत, जानें 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर

मीन राशि: किस्मत होगी ऑन, करियर और शिक्षा का डबल फायदा

मीन राशि के जातकों के लिए ये समय भाग्य का बिग ब्रेक साबित हो सकता है. लग्न में शनि और नवम भाव में सूर्य—ऐसी स्थिति हर किसी को नसीब नहीं होती.

  • हर काम में भाग्य साथ देगा
  • ऑफिस में नेतृत्व क्षमता चमकेगी
  • वेतन बढ़ने का अवसर
  • विदेश यात्रा या विदेश में पढ़ाई के योग
  • परिवार और साथियों का सहयोग मिलेगा
  • ये समय आपकी सोच को पॉजिटिव और ऊर्जा को मजबूत बनाएगा.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >