Shani Nakshatra Gochar 2024: आज शनि अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, खुलेगा इन राशि के भाग्य

Shani Nakshatra Gochar 2024: कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी शनि 27 दिसंबर को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. इसके साथ ही कुछ राशियों का भाग्य भी उज्ज्वल हो सकता है.

Shani Nakshatra Gochar 2024: शनि आज नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. आज रात्रि में शनि देवगुरु वृहस्पति के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. साल के अंतिम सप्ताह में शनि नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद कुछ राशि के लिए अनुकूल रहेगा. शनि न्याय के देवता कहा जाता है. शनि एक राशि से दुसरे राशि गोचर करने में ढाई साल लगता है. पूरे राशि चक्र को गोचर करने में शनि को 30 वर्ष लग जाता है.

शनि राशि के साथ नक्षत्र का परिवर्तन एक अवधि पर करते है सौर मंडल में इसे दास का पदवी दिया गया है. शनि दुःख का कारक ग्रह है. कर्म के अनुसार यह फल देते है, इसलिए इन्हें न्यायप्रिय भी कहा जाता है.शनि के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि के भाग्य में वृद्धि होगी. वही कुछ राशि के लिए नुकसान भी होगा.वर्तमान में शनि शतभिखा नक्षत्र में है 27 दिसंबर 2024 की रात्रि 10 :50 मिनट पर देवगुरु वृहस्पति की नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे.

Shani Pradosh Vrat 2024: साल का अंतिम शनि प्रदोष व्रत कल, जानें इसका प्रभाव

शनि को वृहस्पति के नक्षत्र में गोचर का प्रभाव

शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह शनि धन , व्यापार कंजूसी, मलेछ तथा धीमी गति से आय को बढ़ाने का ग्रह है. शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी है. वर्तमान में शनि कुंभ राशि में 28 मार्च 2025 तक रहेंगे. जन्मकुंडली के जिस भाव में शनि बैठता है. उस भाव को विषेश लाभ देते है, लेकिन शनि का दृष्टि जिस भाव पर पड़ता है. उस भाव से सम्बन्धित प्रभाव समाप्त कर देते है. वृहस्पति ग्रहों का राजा यानी गुरु की प्रधानता दिया है यह धनु और मीन राशि के स्वामी है. कुंडली के जिस भाव में बैठते है उस भाव से सम्बन्धित प्रभाव को नष्ट कर देते है जिस भाव को देखते है वह भाव बहुत ज्यादा लाभ देते है.

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से इन राशि को मिलेगा लाभ

मेष
मेष राशि वाले को शनि नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष राशि के एकादश भाव में है. वृहस्पति दुसरे भाव में है जिसे संपति का लाभ होगा. आय के रस्ते खुलेंगे. भूमि भवन का लाभ होगा. पारिवारिक रिश्ता मजबूत होगा. छात्रों के लिए अनुकूल समय है धन का लाभ होगा .

वृष
शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से धन का लाभ होगा लंबित कार्य पूर्ण होगा. पारिवारिक जीवन में बहुत सारे खुशियां प्रदान होगा. नौकरी करने वाले के लिए उत्तम रहेगा .अधिकारी के साथ मान -सम्मान मिलेगा नए नौकरी की प्लान किए है आपको सफलता मिलेगा .प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगा ,प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा.

कर्क
कर्क राशि वाले को शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से धन का लाभ होगा. सामाजिक कार्य में रूचि बढेगा. आर्थिक जीवन मजबूत होगा. जो लोग अविवाहित है. नए प्रेम सम्बन्ध की इंतजार में है. शनि आठवें भाव में है. इस राशि में वृहस्पति एकादश भाव में है. प्रेम सम्बन्ध मजबूत बनेगा. भौतिक सुख का लाभ होगा. दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा .

तुला
तुला राशि के को शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से अच्छा लाभ मिलेगा. शनि पंचम भाव में है तथा वृहस्पति आठवें भाव में है. अचानक से धन का लाभ मिलेगा. संतान के शिक्षा में उन्नति होगी.आर्थिक लाभ होगा ,पुराना बकाया पैसा वापस मिलेगा. उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे है आप सफल होंगे.करियर में उन्नति होगा .

वृश्चिक
शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से वृश्चिक राशि वाले के चौथे भाव में शनि है. वृहस्पति सातवे भाव में है जिसे धन का लाभ होगा. भौतिक सुख सुविधा का लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले को पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा, व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा.ट्रेडिंग का काम कर रहे है उसमे लाभ मिलेगा.

कुम्भ
कुम्भ राशि वाले को बहुत अनुकूल रहने वाला है पारिवारिक जीवन में उत्तम लाभ होगा परिवार के सदस्य मिलजुलकर रहेंगे.प्रेम सम्बन्ध ठीक रहेगा .व्यापार में अच्छा लाभ होगा. पुराने रोग से परेशान है वह ठीक होगा आप स्वस्थ्य होंगे.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >