मेष राशि का होगा शनि का प्रवेश, जानें किसे मिलेगा लाभ, कौन होगा परेशान

Shani Gochar 2027: शनि देव 2027 में मेष राशि में गोचर करेंगे. जानें साढ़ेसाती, ढैय्या और राशियों पर इसका प्रभाव. यह परिवर्तन जीवन में बड़े बदलाव और नए ज्योतिषीय समीकरण लाएगा.

Shani Gochar 2027: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. यह एक राशि में लगभग ढाई वर्ष तक स्थित रहते हैं. शनि का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर केवल व्यक्तिगत जीवन ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया पर भी गहरा प्रभाव डालता है.

2027 में शनि का राशि परिवर्तन

साल 2027 में शनि देव अपनी वर्तमान राशि मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. यह गोचर जून 2027 में होने की संभावना है. शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, इसलिए उनका यह परिवर्तन सभी राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा. कुछ राशियों के लिए यह समय शुभ परिणाम देगा, जबकि कुछ के लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है.

साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव

शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही साढ़ेसाती और ढैय्या का नया गणित शुरू हो जाएगा. शनि का यह गोचर कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव पैदा करेगा और जीवन की दिशा बदल सकता है.

वृषभ राशि पर प्रभाव

वृषभ राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा. इस दौरान जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और धैर्य रखने की आवश्यकता होगी.

मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा और सबसे प्रभावशाली चरण शुरू होगा. इस समय जीवन में बड़े बदलाव, संघर्ष और महत्वपूर्ण अनुभव देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बनने वाला है शक्तिशाली रुचक योग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

शनि गोचर का ज्योतिषीय महत्व

शनि का यह गोचर जीवन में कर्म और न्याय के सिद्धांत को और मजबूत करता है. यह समय लोगों को अपने कर्मों का फल देने वाला माना जाता है, इसलिए इस अवधि में सावधानी और संयम की आवश्यकता होती है.

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा
25+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >