Scorpio Weekly Horoscope 24 to 30 November 2024: वृश्चिक राशि वालों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Scorpio Weekly Horoscope 24 to 30 November 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए नवंबर माह का नया सप्ताह (साप्ताहिक राशिफल नवंबर 2024) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं “दैवज्ञ” ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.
Scorpio Weekly Horoscope 24 to 30 November 2024: इस सप्ताह आपके प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी. नए निवेश के लिए समय अनुकूल है.अपने विरोधियों से सतर्क रहें. थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. भरपूर आराम करें.
करियर/बिजनेस इस सप्ताह आपके करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को विदेशी संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, लेकिन काम का दबाव भी बढ़ सकता है.
रिलेशनशिप रिश्तों में मजबूती आएगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है.
हेल्थ स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सतर्कता बरतें. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.