सूर्य ग्रहण और सावन अमावस्या का महा-संयोग, जानिए अपनी राशि के अनुसार क्या करें दान

कल 12 अगस्त 2026 को सावन अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग रहेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन राशि के अनुसार दान करना शुभ माना जाता है. जानें मेष, वृषभ समेत सभी 12 राशियों के लिए कौन-सी वस्तुएं दान करें.

Sawan Amavasya 2026 Donation: साल 2026 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज 12 अगस्त को लगेगा. इसी दिन सावन अमावस्या भी है. धार्मिक मान्यता में अमावस्या तिथि पर दान-पुण्य और जरूरतमंदों की सहायता को विशेष महत्व दिया जाता है. राशि के अनुसार दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति की मान्यता है. हालांकि, ये उपाय धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं.

मेष राशि

मेष राशि के जातक सावन अमावस्या पर लाल मसूर दाल, गुड़ और लाल वस्त्र का दान कर सकते हैं. जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए चावल, दूध, सफेद वस्त्र और चीनी का दान करना शुभ माना जाता है. किसी जरूरतमंद परिवार को राशन देना भी अच्छा विकल्प हो सकता है.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक हरी मूंग, हरी सब्जियां और हरे वस्त्र दान कर सकते हैं. विद्यार्थियों को कॉपी-किताब या लेखन सामग्री देना भी पुण्यकारी माना जाता है.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को दूध, चावल, सफेद कपड़े और जलपात्र का दान करना चाहिए. किसी जरूरतमंद को भोजन कराने से भी धार्मिक लाभ मिलने की मान्यता है.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक गेहूं, गुड़, तांबे के बर्तन या लाल-पीले वस्त्र का दान कर सकते हैं. किसी गरीब व्यक्ति को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए हरी मूंग, धनिया, हरी सब्जियां और स्टेशनरी का दान उपयोगी माना जाता है. जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करना भी अच्छा रहेगा.


ये भी पढ़ें: सावन अमावस्या और सूर्यग्रहण का दुर्लभ संयोग! जानिए क्यों 12 अगस्त का दिन माना जा रहा है इतना खास?


तुला राशि

तुला राशि के जातक सफेद वस्त्र, चावल, चीनी और सुगंधित वस्तुओं का दान कर सकते हैं. किसी महिला को जरूरत की सामग्री देना भी शुभ माना जाता है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को मसूर दाल, लाल वस्त्र, गुड़ और तांबे की वस्तु का दान करना चाहिए. सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन भी करा सकते हैं.

धनु राशि

धनु राशि के जातक पीली दाल, हल्दी, केले और पीले वस्त्र दान कर सकते हैं. किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को किताबें देना भी शुभ माना जाता है.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए काले तिल, उड़द दाल, कंबल या गहरे रंग के वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है. जरूरतमंद श्रमिक की सहायता भी कर सकते हैं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक काले तिल, सरसों का तेल, कंबल और खाद्य सामग्री का दान कर सकते हैं. किसी गरीब या बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता करना भी पुण्यकारी माना जाता है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए पीली दाल, चने की दाल, हल्दी और पीले वस्त्र का दान शुभ माना जाता है. जरूरतमंद को भोजन कराना विशेष रूप से अच्छा माना जाता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >