साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये सप्ताह (30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल: महत्वपूर्ण उद्देश्य इस सप्ताह पूरे होंगे. विदेश स्थित व्यवसायी मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी. शरीर और मन दोनों ही स्वस्थ रहेगा. सप्ताह मध्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिये बेहतर रहेगा. फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ेगी. सप्ताह मिले-जुले परिणामों से युक्त होगा. विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे. लम्बी यात्रा हो सकती है. बड़े व्यापारिक समझौतों के लिये सप्ताह बेहद अनुकूल है.

रिश्तों को लेकर सहज रहें

अपनी गलतियों का बचाव करने से बजाय उसे सुधारने का प्रयास करें. जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है. सिरदर्द की समस्या से परेशान रहेंगे. रिश्तों को लेकर सहज रहें. मांगलिक कार्यों में अवरोध आयेगा. मानसिक रूप से परेशान रहेंगे. गुस्से में आकर किसी को अपशब्द न कहें.

उपाय : श्री हनुमान जी की उपासना करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में लाल रंग की झंडी चढ़ाएं

मंत्र: हनुमान चालीसा का जाप मंगलवार को करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >