Saptahik Vrishchik Rashifal 14 to 20 April 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह कष्टकारी रहेगा

Saptahik Vrishchik Rashifal 14 to 20 April 2024: वृश्चिक राशि- इस सप्ताह रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी. उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा. आय और व्यय में संतुलन बना कर रखें. कोई महत्वपूर्ण निर्णय के पूर्व विचार कर लें. वाहन प्रयोग में सावधानी रखें. परिवार में मतभेद के चलते यह सप्ताह आपके लिए कष्टकारी रहेगा.

करियर/बिजनेस राशिफल

इस सप्ताह सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले जातकों की छोटी-मोटी यात्रा के आसार हैं. सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार या किसी भी सट्टा गतिविधि में काम करने से बचें अन्यथा हानि होगी. आप संयुक्त उपक्रम या साझेदारी के कार्यों में भी आगे बढ़ सकते हैं. अंतिम दिन कामकाज में मन नहीं लगेगा.

रिलेशनशिप राशिफल

इस सप्ताह आपके रिश्ते सामान्य रहेंगे. मौजूदा रिश्ते धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे और ऐसा लग सकता है कि आप केवल रिश्ते निभा रहे हैं. नए रिश्तों के बनने या बड़े बदलाव की कोई संभावना नहीं है. आपको रिश्तों में कुछ अनिश्चितता का भी अनुभव हो सकता है. यदि संभव हो, तो किसी प्रियजन के मुलाकात न करें.

Also Read: Saptahik Rashifal 14 to 20 April 2024: यह सप्ताह इन 5 राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी, पढ़ें वीकली राशिफल

हेल्थ राशिफल

इस सप्ताह आपको किसी बड़ी बीमारी की संभावना नहीं है, लेकिन अब तक शारीरिक मामलों पर जितना ध्यान दे रहे हैं, वह यथावत रहेगा. अपनी क्षमता के बाहर काम करने या कड़ी मेहनत करने या थक जाने के परिणामस्वरूप शारीरिक कष्ट हो सकता है.
लकी डेट- 14, 17, 19
कलर- गुलाबी, पीला , लाल
लकी दिन- सोमवार, मंगलवार, गुरुवार
सावधानी- इस सप्ताह बातचीत के वक्त शब्दों में पारदर्शिता रखनी होगी.
उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ ���रें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >