Saptahik Vrishchik Rashifal 13 to 19 September 2026: संतान पक्ष से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी लेकिन इन लोगों को करनी पड़ सकती है ज्यादा मेहनत

Saptahik Vrishchik Rashifal 13 to 19 September 2026: वृश्चिक राशि के जातकों को सितंबर 2026 के नए सप्ताह में कुछ सुखद बदलाव देखने को मिलेगा. आपकी पर्सनल लाइफ में प्यार और समझदारी बनी रहेगी . इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

करियर

कैरियर की दृष्टि से समय अच्छा है.प्रतियोगी परीक्षाओं,विभागीय परीक्षा के परिणाम आशा के अनुरूप होने की योग है.नौकरी में बॉस से विशेष सहयोग मिलेगा.मान- यश- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.इंजीनियरिंग,मैनेजमेंट तथा प्रशासकीय क्षेत्र से जुड़े युवायों को सफलता मिलेगी.प्रॉपर्टी रिलेटे़ड किसी मेटर पर विशेष फायदा होने की संभावना. इंश्योरेंश और बैंकिंग से जुड़े लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.

पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ के लिए समय अनुकूल है.प्रेमप्रसंग में सफलता मिलेगी.आपसी सम्पर्क में अंतरंगता बढ़ेगी.प्रेम प्रसंग भविष्य में विवाह बंधन में बंधने का संयोग बनेगा.कुछ लोगों के नये प्रेम प्रसंग प्रारंभ होगी.

फैमिली लाइफ

फैमिली लाइफ में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.संतान पक्ष से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.आपके परिवार को आपसे बहुत उम्मीद है,उन्हे पूरा करने में आप समर्थ होगें.परिवार के सभी लोग आपसे प्रसन्न रहेगें.स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें.

शुभ दिन-रविवार,गुरूवार

शुभ रंग-कत्थई,बादामी

शुभ तारीख-13,17

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >