साप्ताहिक तुला राशिफल 30 जुलाई 2023 से 5 अगस्त 2023: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह

साप्ताहिक तुला राशिफल : तुला राशि आपको खुशखबरी दे सकता है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनचाहा स्थानान्तरण मिल सकता है. आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी. लोग आपकी बातों से प्रसन्न होंगे. पुरुष जातक किसी महिला सहकर्मी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं. रोजगार के अवरोध दूर होंगे. दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी. भौतिक सुख-साधन के प्रति लालसा बढ़ेगी. अपनी जीवनशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे. घर-परिवार का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा.

आर्थिक रूप से परेशानी बढ़ेगी

माता-पिता के आपसी रिश्तों में तनाव आ सकता है. सोमवार को आर्थिक स्थिति को लेकर तनाव हो सकता है. आर्थिक रूप से परेशानी बढ़ेगी. शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये. शेयर मार्केट में आपको सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिये. पुत्र सन्तान को लेकर कुछ चिन्ता रहेगी.

मंत्र : प्रतिदिन गायत्री मंत्र का पाठ करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >