सिंह राशि के सप्तम भाव में सूर्य-राहु-मंगल का प्रभाव, विवाह और व्यापार में होगा उलटफेर

Singh Saptahik Rashifal: सिंह राशि: केतु आपकी राशि में है, जो मानसिक उलझनें दे सकता है. लेकिन कुंभ राशि के ग्रहों की सीधी दृष्टि से साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाएं.

करियर: इस सप्ताह केतु आपकी राशि में है, जो आपको काम से विरक्ति या भ्रम दे सकता है. हालांकि, कुंभ में बैठे सूर्य और बुध आपकी व्यावसायिक साझेदारी में सफलता और लाभ दिलाएंगे.

लव लाइफ: आपकी राशि के सप्तम भाव के ग्रहों के कारण पार्टनर के साथ अहम का टकराव हो सकता है. रिश्तों में पारदर्शिता रखें और विवादों को बढ़ाने के बजाय बैठकर सुलझाएं.

स्वास्थ्य: हड्डियों या पीठ में दर्द की शिकायत हो सकती है, इसलिए बैठने के तरीके पर ध्यान दें. नियमित व्यायाम और धूप का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा.

सावधानी: कुंभ के राहु के कारण कोई करीबी मित्र धोखा दे सकता है. राज की बातें साझा न करें और लेन-देन में सतर्कता बरतें.

उपाय: केतु के प्रभाव को कम करने के लिए पक्षियों को सात प्रकार का अनाज का दाना डालें.

शुभ अंक- 1, 10, 19
शुभ रंग- सुनहरा और पीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >