मिथुन साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 फरवरी 2026: बौद्धिक क्षमता से सुलझेंगे अधूरे काम, बढ़ेगा मान-सम्मान

Mithun Saptahik Rashifal: ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी जी के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए  यह सप्ताह परिवर्तन, प्रगति और नए अवसरों से भरपूर रहने वाला है. आपकी राशि में स्थित देवगुरु और भाग्य भाव के ग्रहों का साथ बौद्धिक विकास कराएगा. यह सप्ताह योजना बनाने और बड़े निर्णय लेने के लिए बेहद फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आप नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं. धैर्य और सकारात्मक सोच आपके लिए सफलता का मुख्य आधार रहेगी.

कार्य क्षेत्र / बिजनेस

पूरे हफ्ते नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से संतुष्ट रहेंगे. प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है. नए सौदे, नई पार्टनरशिप और विस्तार के योग हैं. मार्केटिंग, मीडिया, शिक्षा, लेखन, आईटी और संचार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है. किसी भी निवेश से पहले उचित सलाह अवश्य लें.

रिलेशनशिप

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा. किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है.

स्वास्थ्य

इस हफ्ते स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मानसिक थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. योग, ध्यान और प्राणायाम लाभकारी रहेंगे.

सावधानी

किसी भी निवेश या सौदे से पहले सभी पहलुओं का विश्लेषण करें. जल्दबाजी में निर्णय न लें और वाणी पर नियंत्रण रखें.

उपाय

बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें.

  • लकी डेट: 10, 11, 12
  • लकी कलर: आसमानी, नीला, काला
  • लकी दिन: शनिवार, शुक्रवार, बुधवार

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >