Meen Saptahik Rashifal: मीन राशि: शनि आपकी राशि में हैं और अन्य ग्रह 12वें भाव में स्थित है. यह सप्ताह खर्चों की अधिकता और अनिद्रा की समस्या दे सकता है. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.
करियर: शनि का आपकी राशि में होना आपको अनुशासित बनाएंगे और कठिन परिश्रम का फल देंगे. विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं.
लव लाइफ: इस हफ्ते पार्टनर के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं, क्योंकि आप अपने काम में अधिक व्यस्त रहेंगे. रिश्तों को समय देना जरूरी है, अन्यथा गलतफहमियां समस्या खड़ी कर सकती हैं.
स्वास्थ्य: इस हफ्ते नींद न आने की समस्या और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. पैरों की मालिश करें और रात को जल्दी सोने की कोशिश करें.
सावधानी: आपकी राशि के बारहवें भाव में ग्रहों का जमावड़ा अस्पताल या कानूनी मामलों पर खर्च करा सकता है. फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं और विवादित स्थितियों से खुद को दूर रखें.
उपाय: शनि आपकी राशि में हैं, इसलिए शनिवार को ‘शनि चालीसा’ का पाठ करें. चींटियों को आटा और शक्कर खिलाएं.
शुभ अंक- 3, 12, 30
शुभ रंग- पीला और बादामी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
