कर्क राशि अष्टम भाव में शक्तिशाली पंचग्रही योग, इस हफ्ते जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी

Kark Saptahik Rashifal: कर्क राशि: इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा के आपकी राशि में आने से संवेदनशीलता बढ़ेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं.

करियर: इस सप्ताह के अंत में चंद्रमा का आपकी राशि में आना मानसिक प्रसन्नता और कार्य सिद्धि देगा. हालांकि, कुंभ राशि के पंचग्रही योग के कारण कार्यस्थल पर गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा.

लव लाइफ: प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन सप्ताह का अंत सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपको मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करेगा.

स्वास्थ्य: चंद्रमा के गोचर के कारण कफ और जुकाम की समस्या हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दें.

सावधानी: इस सप्ताह बजट बनाकर चलें और उधार देने से बचें, अन्यथा पैसा फंस सकता है.

उपाय: सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक करें और अक्षत (चावल) अर्पित करें.

शुभ अंक- 2, 11, 20
शुभ रंग- सफेद और सिल्वर

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >