साप्ताहिक मिथुन राशिफल 25 फरवरी से 2 मार्च 2024: जानें कैसा बीतेगा यह सप्ताह, शुभ रंग, तारीख

Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों के लिए ये सप्ताह (25 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024 2023) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं डॉ.एन.के.बेरा से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कैरियर-इस सप्ताह कम्प्यूटर,स्पेस तकनीक,सामाजिक कार्य और इलेक्ट्रनिक मीडिया से जुड़े लोगों के कैरियर में विशेष उन्नति होगी.उपहार,सम्मान की प्राप्ति होगी.आर्थिक स्थिति काफी संतोषजनक रहेगी.उच्चशिक्षा के विद्यार्थियों को प्रतिभा व योग्यता दिखाने का अवसर मिलेंगे.बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.बिजनेस ट्रिप लाभप्रद सिद्ध होगी.

साप्ताहिक राशिफल मेष से मीन (25 फरवरी से 2 मार्च 2024): जनवरी माह का ये सप्ताह आपके लिए रहेगा कितना खास

पर्सनल लाइफ-पर्सनल लाइफ के लिए समय अच्छा है.आपसी संबंधों में प्रगाढता आएगी.यदि आप नवविवाहित हैं तो पति-पत्नी के आपसी संबंधों में तालमेल बना रहेगा.लाइफ एंजॉय करें.मनोरंजक यात्रा पर जाने का संयोग बनेगा.कुछ लोगों के प्रेम संबंध विवाह संबंध में बंधने का योग है.

फैमिली लाइफ-फैमिली लाइफ में शुभ मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी.भूमि,भवन,वाहन के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल है.किसी नये सदस्य के आगमन से परिवार में हर्ष-उल्लास का वातावरण,किसी समारोह,पार्टी आदि में शरीक होंगे. घर के बड़े-बुजुर्गो के प्यार व आशीर्वाद मिलेगा.

शुभ दिन-सोमवार,शनिवार

शुभ रंग-दुधिया,नीला

शुभ तारीख-26,2

जानें मिथुन राशि वाले जातकों का व्यक्तित्व

यह राशि चंचल प्रकृति वाली होती है, जिनमें उत्सुकता, प्रश्नेच्छा और भ्रमणशीलता का आधिपत्य देखने को मिलता है. मिथुन राशि के व्यक्ति अस्थिर स्वभाव के लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व एवं चरित्र के होते हैं. उन्हें हर दिन नए परिवर्तन, भ्रमण और विविधता प्रिय होती है.मिथुन राशि के जातक बेहद हाजिर जवाब और फ़ुर्तीले होते हैं. इन लोगों की जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इनको सामाजिक समारोहों और किसी भी पार्टी में आकर्षण का केन्द्र बना देती हैं. ये लोग न केवल अच्छे वक्ता होते हैं बल्कि अच्छे श्रोता भी होते हैं.

मिथुन राशि के व्यक्ति राजनीति में चतुर होते हैं. ये दयावान, दृढ़ संकल्पी और धार्मिक रहते हैं. आध्यात्मिक तत्वों की मदद से आत्मोन्नति की ओर ये विशेष ध्यान लगाते हैं. इस राशि के लोग सबके साथ एक समान व्यवहार रखते हैं. ये बेहद ईमानदार, सभ्य, चरित्रवान और सहनशील भी होते हैं. इनका हर काम अच्छे से सोचने-विचार करने के बाद होता है. मिथुन राशि का व्यक्ति अगर एक बार किसी को वचन दे दे या किसी चीज़ की संकल्प ले तो वे उसे निभाते हैं. ये लोग अपने उत्तरदायित्व को अच्छी तरह से निभाना अपना फर्ज मानते हैं.

मिथुन राशि वाले लोगों को झूठ बोलने वालों और झूठी शान दिखने वालों से अकड़ने वालों से नफरत होती है. इनका प्रधान गुण स्वच्छता और व्यवस्था रहता है. ये लोग गंभीर-चिंतन नहीं कर पाते हैं. हर समय हंसते रहना और हर बात को मजाक में लेना इनका प्रमुख लक्षण है.

मिथुन राशि के व्यक्ति चंचल स्वभाव तथा कलात्मक रुचि वाले होते हैं. इस राशि के लोग दोहरा जीवन-यापन करते हैं. जिसकी वजह से दूसरे लोग इन्हें समझ नहीं पाते हैं. मिथुन राशि वाले परिस्थिति के अनुसार अपने व्यवहार को बदलते रहते हैं, इसीलिए इनके सच्चे रूप को पहचान पाना आसान नहीं होता है.

मिथुन राशि में जन्म लिए जातक बहुमुखी होते हैं. काम के विषय में इनका विचार सुलझा हुआ होता है. काम करने के अपने नए तरीकों के चलते ये बहुत ही जल्द किसी भी टीम का हिस्सा बन जाते हैं. इनके बातचीत करने का तरीका और खुला विचार इनकी सबसे बड़ी क्षमता होती है.

इस राशि के जातक में ध्यानाकर्षण का विशिष्ट गुण होता है. ये लोग अक्सर दूसरों को उत्साह और उपदेश देने लगते हैं, जिसकी वजह से उन्हें खुद उपहास का पात्र बनना पड़ता है. इन्हें जिन विषयों की जानकारी नहीं भी होती उनपर भी ये उचित रूप से बोला करते हैं. इस राशि के जातक विश्वास, आदर और प्रसिद्धि पाना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >