Saptahik Mithun Rashifal 13 to 19 September 2026: मिथुन राशि के जातकों के लिए सितंबर 2026 के नए सप्ताह में ऑफिस में मेहनत कर खुद को साबित करना होगा, नहीं तो छवि खराब होने के आसार हैं. इस हफ्ते खर्चे पर लगाम भी लगाना जरूरी है. इस हफ्ते और किन बातों का ध्यान रखें इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से
करियर
इस सप्ताह जॉब में कुछ अनएक्सपेक्टेट परेशानी का सामना होगा.बॉस की सहयोग कम मिलेगा.सर्विस में प्रमोशन होने में कुछ बिलंब होने की संभावना.कार्यक्षेत्र में लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे.बिजनेस का लक्ष्य पूरा करने में आप असमर्थ होंगे.कैरियर और नौकरी को लेकर नए लक्ष्य तय करेंगे व उन लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रयासरत भी रहेंगे.
पर्सनल लाइफ
प्रेमीजनों के लिए अनुकूल है.अपने पार्टनर के साथ हास-परिहास व मनोरंजन में आपका अधिकतम समय व्यतीत होगा.आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.नये प्रेम प्रसंग प्रारंभ होने की योग है.अविवाहित हैं तो विवाह होने का प्रस्ताव आ सकता है.
फैमिली लाइफ
फैमिली लाइफ में हर समस्याओं के समाधान ढूंढ पायेंगे.परिवार के प्रति आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं उन्हे निभाएं.किसी परिजन का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है.शुभ मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा.सपरिवार कहीं बाहर घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा.
शुभ दिन-रविवार,शुक्रवार
शुभ रंग-गुलाबी,सफेद
शुभ तारीख-14,18