Saptahik Mesh Rashifal 13 to 19 September 2026: जॉब में बॉस के कारण तनाव में होंगे पर माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा

Saptahik Mesh Rashifal 13 to 19 September 2026: सितंबर 2026 का नया हफ्ता नई उम्मीदों के साथ आ रहा है. मेष राशि के जातकों के जीवन में इस हफ्ते क्या कुछ नया होने जा रहा है और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना होगा, इसके बारे में साप्ताहिक रााशिफल में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

करियर

इस सप्ताह कैरियर के क्षेत्र में आपको कठिन परिश्रम- प्रयत्न से ही आवश्यक कार्य में सफलता मिलने की संभावना.जॉब में बॉस के कारण तनाव में होंगे.सरकारी नौकरी में हैं तो प्रमोशन होने में कुछ उलझनों का सामना होगा.खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा.प्रतियोगिता या इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार की तलाश में है तो शीघ्र ही खुशखबरी मिल सकती है.

पर्सनल लाइफ

पर्सनल लाइफ में यदि कोइ प्रेम प्रसंग चल रहा है तो विवाह में परिणत होने की पूर्ण संभावना है.पहले से विवाहित हैं तो इस सप्ताह आपसी सम्बन्धों में मधुरता बढेगी.और एक दूसरे को समझने में पहले से अधिक आसानी होगी.

फैमिली लाइफ

फैमिली लाइफ में जटिल समस्या का समाधान करने में समर्थ होंगे.सपरिवार बाहर घूमने जाने का प्रोगाम बनेगा.बुजुर्गो,रिश्तेदारों तथा माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा.नये वाहन या नये फ्लैट खरीदने का विचार अभी कुछ दिन स्थगित रखें.फैमिली में शुभ मांगलिक कार्य का रूपरेखा बनेगी.

शुभ दिन-रविवार,गुरूवार

शुभ रंग-लाल,पीला

शुभ तारीख-13,19

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >