Virgo Weekly Horoscope: योग का नियमित रूप से अभ्यास करें और बासी भोजन से परहेज करें

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए ये सप्ताह (9 अक्टूबर 2022 से 15 अक्टूबर 2022) वैसे तो औसत रहेगा लेकिन इस हफ्ते को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार साप्ताहिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे सप्ताह की प्लानिंग कर सकें. आइए जानते हैं कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

बासी भोजन से परहेज करें

इस सप्ताह आपकी सेहत आपके ही हाथों में होगी. इसलिए अपनी मानसिक स्थिति को दुरुस्त करने के लिए, इस दौरान ध्यान और योग का नियमित रूप से अभ्यास करें और बासी भोजन से परहेज करें. खासतौर से सप्ताह के उत्तरार्ध में जब चन्द्रमा आपके छठे भाव में गोचर करेंगे, तब आपके लिए शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना भी काफी बेहतर रहने वाला है.

साथ ही छठे भाव में चन्द्रमा आपके द्वादश भाव को दृष्टि करेंगे, जिस कारण संभव है कि आप किसी एटीएम से पैसे निकाले, लेकिन किसी कारणवश वो पैसे या आपका बटुआ ही खो जाए. इसलिए आपको इस तरह की हर विपरीत परिस्थिति से बचने के लिए, खुद को सावधान रखने की ज़रूरत होगी. अन्यथा आपकी इन मामलों में सावधानी की कमी, आपको बड़ा नुक़सान पहुँचा सकती है.

ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश करें

इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव के कारण, अपनी एकाग्रता भंग न होने दें. ऐसे में आपको ये बात समझने की ज़रूरत होगी कि, हर किसी के जीवन में बुरा दौर आता है और यही बुरा दौर मनुष्य को सबसे ज़्यादा सीख देता है. इसलिए विपरीत परिस्थितियों से तंग आकर, उदास होकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि, ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश करें.

उचित योजना बनाते दिखाई देंगे

इस राशि के जो जातक साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, उन्हें इस दौरान हर प्रकार के पूर्व के नुकसान से उभरने में मदद मिलेगी. क्योंकि ये समय आपके करियर के लिए काफी बेहतर सिद्ध होगा, जिससे आप अपने व्यापार में विस्तार के लिए कई बड़ी हस्तियों से मिलकर, उचित योजना बनाते दिखाई देंगे.

शिक्षा संबंधित परेशानियों का सामना करने में भरपूर सफलता मिल सकेगी

सप्ताह की मध्य अवधि में चन्द्रमा के पंचम भाव में होने से रचनात्मक विषयों से जुड़ी पढ़ाई कर रहे छात्रों को अधिक अनुकूलता प्राप्त होगी और इस दौरान उन्हें अपनी शिक्षा संबंधित परेशानियों का सामना करने में भरपूर सफलता मिल सकेगी. इसलिए जिन भी विषयों को समझने में आपको पूर्व में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी, उन्हें इस समय आप समझने में पूरी तरह सक्षम होंगे.

उपाय

गाय या गौवंश की सेवा करें और उन्हें हरी घास खिलाएं.

शुभ दिन-सोमवार,बुधवार

शुभ तारीख-10,12

शुभ रंग-सफेद,हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >