राहु-केतु का गोचर ला सकता है उलझनें, इन राशियों को रहना होगा संभलकर

Rahu Ketu Gochar 2025: ज्योतिष में राहु और केतु को छाया ग्रह के रूप में देखा जाता है, और इनके नकारात्मक प्रभाव से जातक को मानसिक तनाव और वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इस प्रकार, यह गोचर कुछ जातकों के लिए कठिनाइयों को बढ़ा सकता है. आइए, इनके नामों पर एक नजर डालते हैं.

Rahu Ketu Rashi Parivartan 2025: राहु और केतु शीघ्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं. केतु सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेगा, जबकि राहु एक छाया ग्रह है जो एक राशि में डेढ़ साल तक रहता है। इन दोनों के गोचर से कई राशियों के जीवन में परिवर्तन आएगा. राहु और केतु की अपनी कोई राशि नहीं होती, बल्कि जिस राशि में ये गोचर करते हैं. उसी के अनुसार इनका प्रभाव बनता है. राहु और केतु उलटी गति से चलते हैं, इसलिए ये अपनी आगे की राशि में नहीं जाकर, पिछली राशि में गोचर करते हैं.

राहु कब करेंगे गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह 18 मई 2025 को देव गुरु वृहस्पति की राशि मीन से निकलकर शनि की राशि कुम्भ में गोचर करेगा, जबकि केतु बुध की राशि कन्या से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेगा। इन दोनों ग्रहों के गोचर से कई राशियों के लिए अनुकूल स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन कुछ राशियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

राहु इन राशि के जीवन में देंगे परेशानी

राहू कुम्भ राशि में गोचर करेगा. इस राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है. राहु के गोचर के बाद इन जातकों के जीवन में कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं. विवाहित जीवन में तनाव उत्पन्न होगा, विशेषकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही वैवाहिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं. करियर में चुनौतियाँ बढ़ेंगी, आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी और परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे. मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी और परिवार का सहयोग कम होगा.

केतु गोचर से इन राशि वाले को सावधान रहना होगा

केतु ग्रह राहु के समान एक छाया ग्रह है. केतु अपनी विपरीत चाल से सिंह राशि में गोचर करेगा, जो कि सिंह राशि के चंद्र कुंडली के पहले भाव में होगा. इस समय सिंह राशि में शनि की धैया का प्रभाव है, जिससे सिंह राशि के जातकों के जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य की स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी, विशेषकर उन लोगों के लिए जिनका स्वास्थ्य पहले से ही खराब है. कोर्ट और कचहरी के मामलों में भी परेशानी बनी रहेगी. कार्यस्थल पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक होगा, और पड़ोसी के साथ विवाद बढ़ सकता है. मानसिक स्थिति भी संतोषजनक नहीं रहेगी। नौकरी करने वालों को अपने कार्य पर ध्यान देना होगा, जबकि व्यापारियों को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि व्यापार में नुकसान की संभावना है.

राहु केतु के कुदृष्टि से बचने का उपाय

  • राहु केतु का सबसे नकारत्मक प्रभाव सिंह राशि एवं कुम्भ राशि वाले के लिए लिए है. इन राशि वाले को विशेष उपाय करने की जरुरत है.
  • संध्या काल में राहु के मंत्र का जाप करें “ॐ रां राहवे नमः”
  • बहते पानी में नारियल को प्रवाहित करें.
  • भगवान शंकर का पूजन तथा अभिषेक करें.
  • भगवान गणेश का पूजन करें.
  • कम्बल का दान करें.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >