Pisces Monthly Horoscope January 2025: मीन राशि वालों का परिवार के सदस्य के साथ कम्युनिकेशन ठीक नहीं रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

Pisces Monthly Horoscope January 2025: नए साल 2025 का आगाज हो चुका है. साल के पहले दिन आज हम बताने जा रहे हैं कि आने वाले जनवरी माह मीन राशि वालों के लिए कैसा बीतने वाला है. जानें मीन राशि का संजीत कुमार मिश्रा जी से मासिक राशिफल

Pisces Monthly Horoscope January 2025: सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2025 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नई समस्या का सामना करना पड़ेगा इत्यादि कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जानें संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से उनकी चाल को देखते हुए विश्लेषण किए हैं.

परिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में आपको मिलजुला रहना पड़ेगा. पारिवारिक विवाद बढेगा, परिवार में संभल कर रहें. पारिवारिक खुशियां में कमी होगा. परिवार के सदस्य के साथ कम्युनिकेशन ठीक नहीं रहेगा. पहला भाव में राहु बैठे है सप्तम भाव में केतु शनि द्वादश भाव में शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण विवाद में बढ़ोतरी होगा. इस समय आप प्रयास करें शांति बनाए रखें. परिवारिक खर्च बढ़ जायेगा. इस माह स्थति को ध्यान में रखकर कोई कार्य करें.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में में ज्यादा उत्साहित होने की जरुरत नहीं है इस माह व्यापार में किसी के उपर भरोसा नहीं करें. बाजार में आपके विरुद्ध षड्यंत्र हो सकता है. पहला भाव में राहु सप्तम भाव के केतु इस माह व्यापार में निवेश से बचना चाहिए. 15 जनवरी के बाद व्यापार के लिए शुभ संकेत है. व्यापार में लाभ होना आरंभ होगा. ग्राहक आपसे जुड़ेंगे नौकरी करने वाले को जनवरी के महीने से कार्य क्षेत्र में ध्यान दे द्वादश भाव में शनि पहला भाव में राहु है. कार्य क्षेत्र में जल्दबाजी नहीं करें. सहकर्मी आपको सहयोग नहीं करेंगे. कार्य क्षेत्र में उत्तेजित नहीं हों.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को शिक्षा में मिलाजुला रहने वाला है. आपको अपने उद्देश्य प्राप्त करने के लिए कठिन प्रयास करना पड़ेगा. तब आप सफल हो सकते है किसी खास विषय पर आपको परेशानी होगी. प्राइमरी स्कूल में पढाई वाले को स्कूल के खेल कूद प्रतियोगिता में मन लगेगा.कालेज में पढाई करने वाले को सहपाठी का सहयोग नहीं मिलेगा. उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले को ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा. करियर में 15 जनवरी तक परेशानी होगी. इस समय अपना कार्य ध्यान से करें ग्रह अनुकूल स्थति में नहीं है करियर में उन्नति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा. सूर्य के गोचर के बाद करियर में उन्नति करेंगे अधिकारी से सहयोग मिलेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध में जनवरी के महीने में उत्तम नहीं रहेगा पहला भाव में राहु बैठे है. पार्टनर के साथ विवाद बनेगा एक दुसरे पर शंका बनेगा जिसे प्रेम जीवन में विवाद बनेगा राहु का दृष्टी पंचम भाव तथा सप्तम भाव पर पड़ेगा, जिससे प्रेम सम्बन्ध में नुकसान हो सकता है. दोनों में आकर्षण की कमी होगा. वैवाहिक जीवन में वाद-विवाद बनेगा. दोनों में असमंजस की कमी बनेगी. जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में वैवाहिक जीवन सुखमय बनेगा.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरुरत है. राशि के स्वामी वृहस्पति तीसरे भाव में है. शनि द्वादश भाव में होने के परेशानी बढेगी, हाथ में दर्द रहेगा सर्दी जुकाम से परेशान रहेगें. जिससे आपके स्वास्थ्य में उर्जा तथा उत्साह में कमी रहेगा. 15 जनवरी से पैर में दर्द होगा. 22 जनवरी से स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

लकी नंबर: 9
लकी कलर: सफेद

उपाय

नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा हनुमान जी के मंत्र का जाप करें .
काले कुत्ते को भोजन कराएं ,
वृहस्पति के मंत्र का जप करें ,पिला चंदन का तिलक मस्तक पर लगाएं.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >