Monthly Vrishchik Rashifal December  2022: दिसंबर माह  का वृश्चिक राशिफल, आप अपने प्रियतम के निकट आएंगे

Monthly Vrishchik Rashifal December  2022: आपकी राशि के अनुसार दिसंबरमहीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके आइए जानते हैं आपकी कन्या राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मासिक राशिफल

Monthly Vrishchik Rashifal December  2022: दिसंबर का माह  शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही  होगी. आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके  आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार दिसंबर 2022 का मासिक राशिफल

पारिवारिक जीवन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना अच्छा रहने का अनुमान है. अपने मन की इच्छा पूरी करने का मौका मिलेगा जिससे इस महीने आपको काफी खुशी मिलेगी. मानसिक तनाव को किसी भी तरह अपने ऊपर हावी होने का मौका ना दें, नहीं तो कामों में असफलता मिल सकती है. यदि मजबूत रहेंगे और प्रतिदिन ध्यान और योगाभ्यास करेंगे तो आप इस चुनौती का डटकर सामना कर पाएंगे. 

व्यापार व नौकरी

करियर के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। दशम भाव के स्वामी सूर्य के महीने की शुरुआत में प्रथम भाव में होने से आपका बर्ताव आपके कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति को बयान करेगा इसलिए आपको अहम की भावना से दूर रहना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से आपके बनते हुए कामों में विघ्न आ सकते हैं.

शिक्षा व करियर

आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग तो बनेंगे लेकिन किसी ना किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है. आप और आपके व्यावसायिक साझेदार के बीच कुछ कहासुनी होने अथवा वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इससे बचने का यथासंभव प्रयास करें क्योंकि आपके व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है.

प्रेम जीवन

यदि प्रेम जीवन की बात करें तो पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति महाराज पंचम भाव में ही विराजमान हैं जिसकी वजह से आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. आप अपने प्रियतम के निकट आएंगे और उनसे अपने रिश्ते का सही तरीके से इजहार कर पाएंगे. यदि आप उनसे सही में प्रेम करते हैं और उनसे विवाह करना चाहते हैं तो उन्हें अपना प्रस्ताव रखने के लिए यह समय अत्यंत उपयुक्त रहेगा.

स्वास्थ्य जीवन

यदि स्वास्थ्य की बात की जाए तो आपके राशि स्वामी मंगल सप्तम भाव में बैठकर आपकी राशि को पूर्ण दृष्टि से देख रहे हैं लेकिन वह वक्री अवस्था में हैं इसलिए आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी. रक्त संबंधित समस्याएं, अनियमित रक्तचाप, किसी तरह की सर्जरी या फिर बुखार जैसी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >