Monthly Meen Rashifal March 2024: मार्च माह का मीन राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना

पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन आपके लिए मिलाजुला रहेगा परिवार के सदस्य मिलजुलकर कार्य करेगे. परिवार में समारोह होगा उसमे आपका महतवपूर्ण भूमिका रहेगा.आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी.देवगुरु बृहस्पति आपके दुसरे भाव में बैठे है जिसके कारण आपके व्याहार को लोग प्रसंसा करेगे पड़ोसी के साथ सकारात्मक प्रभाव बनेगा.रिश्तेदार के साथ सम्बन्ध सुधरेगा.शनि आपके द्वादश भाव में शनि है जो आपके पारिवारिक सम्बन्ध को बिच -बिच में तनाव बनाएगा आप परिवार के सदस्यों के साथ बात करते समय अपना वाणी को नियंत्रण में रखे,भाई -बहन का सहयोग मिलेगा.आपका आर्थिक स्थिति ठीक रहेगा .नए वाहन का खरीदारी हो सकता है .

व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए यह माह के शुरुआत में थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा आर्थिक मामलो में आपको धैर्य से काम करना पड़ेगा.अगर आप व्यापार में पहले से निवेश किए है उसमे लाभ होगा इस माह व्यापार में निवेश नहीं करे.व्यापार में शत्रु प्रबल रहेंगे जो लोग साझे में व्यापार किए है उनको संभल कर रहने की जरुरत है माह के मध्य में आपको व्यापार को लेकर यात्रा बनेगी.नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र में परेशानी बढ़ जाएगी.काम का बोझ ज्यादा रहेगा बृहस्पति दुसरे भाव में बैठकर दशम भाव को देख रहे है जिसे नौकरी में आपको अधिकारी का सहयोग मिलेगा कार्यक्षेत्र में आपका निर्णय बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा.

शिक्षा तथा करियर
छात्रो के लिए यह माह उत्तम रहेगा,जो लोग कालेज में पढाई कर रहे है उनके शिक्षा के क्षेत्र में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा. आपके पंचम भाव के स्वामी द्वादश भाव में है जिसे उच्य शिक्षा की पढाई करने वाले के लिए आपको किसी के द्वारा आपको मार्गदर्शन मिलेगा जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी होगा.प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको थोड़ी इंतजार करना पड़ेगा .करियर के लिए यह माह बहुत ही अनुकूल रहेगा जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में है उनको थोडा इंतजार करना पड़ेगा जो लोग निजी नौकरी कर रहे है आपके कार्य का बोझ बढ़ जायेगा लेकिन आपके काम का प्रशंसा होगा .

प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में आपके लिए मिलाजुला रहेगा मंगल और शुक्र का दिर्ष्टि पंचम भाव पर पड़ रहा है आपके प्रेम सम्बन्ध मजबूती आएगी साथ में आप प्रेमी के साथ आकर्षित रहेंगे आप अपने प्रेमी के साथ खूब रोमांस करेगे.15 मार्च के बाद आपके प्रेम सम्बन्ध में तनाव बनेगा. इस समय आप प्रेमी के साथ व्याहार ठीक रखे विवाद से दूर रहे.वैवाहिक जीवन में तनाव बनेगा मंगल का दिर्ष्टि सातवे भाव पड़ने के कारण दाम्पत्य जीवन में परेशानी बन जायेगा.आप अपने पत्नी के साथ व्याहार सरल रखे .आपके प्रेम में बढ़ोतरी होगी .

स्वास्थ्य
स्वास्थ्य इस माह ठीक नहीं रहेगा.स्वास्थ्य में थोड़ी सी लापरवाही आपको ज्यादा परेशान कर देगा ,आपके चन्द्र कुंडली के द्वादश भाव में शनि सूर्य के कारण आपके स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा आपको इस समय बैचैनी, सिर दर्द ,दुर्घटना की शिकार हो सकते है जिनको रक्त सम्बन्धी समस्या है उनको संभलकर रहने की जरुरत है .

लकी नंबर 4
लकी कलर आसमानी

उपाय
प्रत्येक गुरुवार को भगवान विष्णु का पूजन करे तथा चना दाल का दान करे.
प्रत्येक दिन पिला चन्दन मस्तक पर लगाए

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >