Monthly Kark Rashifal March 2024: मार्च माह का कर्क राशिफल, जानें कैसा बीतेगा ये महीना

पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन के लिए इस माह बहुत ही मिलाजुला रहेगा बृहस्पति आपके दशम भाव में है उनका दिर्ष्टि दुसरे और चौथे भाव पर बनेगा जिसके कारण आपका पारिवारिक जीवन ठीक रहेगा माह के शुरुआत में सगे सम्बंधित के साथ तनाव रहेगा.स्थाई संपति को लेकर परिवार में विवाद बनेगा. 15 मार्च के बाद सूर्य और बुध आठवें भाव में रहेंगे जिसे परिवार में बड़ो के साथ कहा सुनी होगी भाई -बहन आपके सभी कार्यों में सहयोग करेगे.आपके परिवार में मुकदमा चल रहा है उस पर समस्या आ सकती है.माह के अंतिम सप्ताह में परिवार में धार्मिक माहौल बनेगा.

व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी के लिए माह के शुरूआत में बहुत बढ़िया रहेगा.व्यापार में सफलता मिलेगी जिसे आपके ऊपर बने हुए कर्ज में कमी आयेगी आपकी आय ठीक रहेगी.जो लोग साझे में व्यापार किए है उनके लिए भी बहुत ही अनुकूल रहेगा. ग्राहक आपके प्रसंसा करेंगे.इस समय व्यापार में निवेश करे आपके लिए अनुकूल रहेगा.बाजार में आपका छवि सकारात्मक बनेगी .नए मित्र बनेंगे नौकरी करने वाले को कार्य क्षेत्र में आपका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा मंगल उच्य होकर सप्तम भाव में बैठे है बृहस्पति दशम भाव में बैठे है जिसे आपका प्रमोशन का योग बन रहा है साथ ही 15 मार्च के बाद आपको नौकरी के क्षेत्र में परेशानी बनेगी इस समय संभल कर रहने की जरुरत है .

शिक्षा तथा करियर

कर्क राशि वाले के विधार्थियों के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा ,पढाई में खर्च बढ़ जायेगा आपके शिक्षा के स्वामी माह के दुसरे सप्ताह तक सप्तम भाव में रहेंगे 15 मार्च के बाद आठवें भाव में गोचर करेगे जिसके कारण आप आप शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करेगे जो विधार्थी इस समय परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको सफलता मिलेगी आप ज्यादा समय आप पढाई पर लगायेगे.जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है वह सफल रहेंगे 15 मार्च के बाद आपके शिक्षा में थोड़ी वयोधान आएगा ,करियर में आप उन्नति करेगे बृहस्पति आपको भरपूर सहयोग करेगे 15 मार्च के बाद करियर में थोड़ी परेशानी बनेगी आपके विरोधी बढ़ जायेगे.

प्रेम जीवन

कर्क राशि वाले को प्रेम सम्बन्ध माह के शुरूआत में ठीक रहेगा मंगल दशम भाव में है जिसके कारण आपके प्रेम सम्बन्ध में बढ़ोतरी होगी.आपके प्रेम सम्बन्ध में उर्जा रहेगा अपने प्रेमी के साथ विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है ,जो लोग नए प्रेम संबध की खोज में है उनके माह के मध्य तक प्रेम सम्बन्ध में सफलता मिलेगी. आपका प्रेम सम्बन्ध में खूब रोमांस करेगे ,जो लोग विवाहित है उनको दाम्पत्य जीवन बहुत ही सुखमय रहेगा आप दोनों खूब रोमांस करेगे 15 मार्च के बाद आपके दाम्पत्य जीवन में समस्या बनेगा ससुराल वाले के साथ सम्बन्ध ठीक नहीं रहेगा.मंगल के कारण आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा.

स्वास्थ्य
यह माह आपके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं रहेगा शनि और सुर्य आठवें भाव में है जिसके कारण आपका स्वास्थ्य बाधित रहेगा आप इस समय अपने आप को खान -पान पर नियंत्रित रखे.अगर आप इस समय अपना खान- पान तथा रहन -सहन ठीक रखे स्वास्थ्य ठीक रहेगा 15 मार्च के बाद मंगल और शुक्र आठवें भाव में रहेंगे जिसके बाद आपको छोटी -छोटी बीमारी होगी इस समय तुरंत अपना इलाज कराये.जिनको दमा तथा छाती सम्बंधित समस्या बन सकती है .

लकी नंबर 1
लकी कलर गुलाबी

उपाय
प्रत्येक शनिवार को शनि का पूजन करे कला तील का दान करे लाभ होगा .
मंगलवार को हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद वितरण करे .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >