Monthly Mithun Rashifal December 2022: दिसंबर माह का मिथुन राशिफल, छात्रों को संयम रखने की आवश्यकता होगी

दिसंबर माह  शुरू हो चुका हैं. ऐसे में आप भी अपने व अपने परिवार के भविष्य को लेकर जिज्ञासु होंगे तथा मन में कई तरह के प्रश्न उठ रहे होंगे. आपको अपने व्यापार, शिक्षा, नौकरी, परिवार, प्रेम, स्वास्थ्य इत्यादि की चिंता सता रही  होगी. आपकी राशि के अनुसार दिसंबर महीने के मासिक राशिफल का आंकलन किया हैं ताकि आप अपने जीवन में घटित हो सकने वाली घटनाओं को पहले से जानकर उसके अनुसार स्वयं को ढाल सके  आइए जानते हैं आपकी   मिथुन  राशि केअनुसार दिसंबर 2022 का मिथुन  राशिफल

पारिवारिक जीवन

यदि आपका अपने परिवार में किसी सदस्य के साथ आपसी मतभेद चल रहा हैं तो वह इस माह समाप्त हो जायेगा व परिवार में खुशियाँ आएगी. सभी घरवालों का स्नेह व माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई शुभ संकेत भी मिल सकता है. भाई-बहन से आपका लगाव और बढ़ेगा.

व्यापार व नौकरी

व्यापार के क्षेत्र में यह माह उत्तम रहेगा व आप दिन-प्रतिदिन प्रगति करेंगे. इस दौरान कुछ नए शत्रु बन सकते हैं जो आपका अहित कर सकते हैं. इसलिये हमेशा चौकन्ना व सजग रहे तथा अपने चारो ओर खासकर ध्यान बनाए रखे ताकि कोई अनहोनी ना हो. नौकरी कर रहे लोगों के लिए इस माह कुछ मुश्किलें आ सकती हैं. काम का ज्यादा बोझ होने के कारण आप तनाव में रह सकते हैं. इस दौरान ऑफिस में आपको लेकर गलत धारणा भी बन सकती हैं जिस कारण आपको परेशानी होगी. इसलिये हमेशा सहजता से काम ले.

शिक्षा व करियर

छात्रों के लिए यह माह अच्छा रहेगा व उन्हें अपने सीनियर्स का भी पूरा सहयोग मिलेगा. इस दौरान आपके आधे-अधूरे प्रोजेक्ट्स भी पूरे होंगे व पढ़ाई का बोझ थोड़ा कम होगा. इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अपने करियर को लेकर आशंका खत्म होगी तथा वे एक ठोस निर्णय ले पाएंगे.

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को संयम रखने की आवश्यकता होगी व धैर्यपूर्वक आगे की परीक्षा के लिए तैयारी करनी होगी. यदि इस माह आपने अच्छे से पढ़ाई की तो यह आगे चलकर बहुत काम आएगी.

प्रेम जीवन

इस माह आपका अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता हैं व आपसी झगड़ा खुलकर बाहर आ सकता हैं. कुछ ऐसी बातें होंगी जो आपको आशंकित करेंगी व दोनों का एक-दूसरे पर विश्वास कमजोर होगा. ऐसे में यदि आप खुलकर बात करेंगे तो समस्या सुलझ सकती हैं अन्यथा यह और बिगड़ जाएगी.

 स्वास्थ्य जीवन

वैसे तो आप स्वस्थ रहेंगे किंतु साथ ही सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है. यदि आप भारी सामान उठाते हैं तो सचेत रहे क्योंकि रीढ़ की हड्डी में मोच आ सकती है. यदि इस ओर ध्यान नही दिया तो यह समस्या आगे चलकर बढ़ भी सकती है. इसलिये पहले से ही इस ओर ध्यान बनाये रखे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >