Mithun Saptahik Rashifal, मिथुन राशि: इस सप्ताह लिए नए अवसरों को पहचानने और आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का शानदार समय है. आपकी ऊर्जा, निर्णय शक्ति और समाज में सम्मान चरम पर रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से 23 से 29 अगस्त तक का मिथुन साप्ताहिक राशिफल
पारिवारिक जीवन
परिवार का पूर्ण सहयोग हर महत्वपूर्ण निर्णय में आपके साथ रहेगा. बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ाएगा. घर का वातावरण प्रेम और सामंजस्य से भरा रहेगा.
व्यापार और नौकरी
नौकरी में पदोन्नति, नई जिम्मेदारी या मनचाहे विभाग में काम करने का मौका मिल सकता है. व्यापारियों को नए ग्राहक मिलेंगे और विस्तार के लाभदायक समझौते होंगे. निर्माण व परिवहन क्षेत्रों को विशेष फायदा होगा.
करियर और शिक्षा
वरिष्ठ अधिकारी आपकी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होंगे. लंबे समय से लंबित योजनाएं पूरी होंगी. विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता और उच्च शिक्षा में प्रवेश का अनुकूल समय है.
स्वास्थ्य
स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, पर अत्यधिक व्यस्तता में शरीर को विश्राम ज़रूर दें. सिरदर्द या रक्तचाप की छोटी समस्याओं को अनदेखा न करें. नियमित प्राणायाम और सूर्य नमस्कार लाभदायक रहेंगे.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. पुराने निवेश से अच्छा लाभ या अटका हुआ धन वापस आने के योग बन रहे हैं. धन संबंधी निर्णय दूरदृष्टि से लें.
प्रेम जीवन
प्रेमी जोड़ों में आपसी विश्वास और निकटता बढ़ेगी. पहले की गई दूरियां खत्म होंगी. अविवाहित लोगों को परिवार या मित्रों के माध्यम से उपयुक्त विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं.
लकी अंक: 1, 7
लकी रंग: सिंदूरी, केसरिया
उपाय
मंगलवार को हनुमान जी को चमेली का तेल, सिंदूर और लाल पुष्प अर्पित करें. "ॐ हनुमते नमः" का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को गुड़, लाल मसूर या लाल वस्त्र दान करें.
