Mithun Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं जो शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. मिथुन राशि में स्थित गुरु आपकी बुद्धि को प्रखर बनाएंगे. जिससे आप कठिन निर्णयों को भी बहुत आसानी से ले पाएंगे. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है.
करियर-बिजनेस: आज भाग्य भाव में सूर्य-राहु की स्थिति के कारण भाग्य के भरोसे न बैठें. आपको अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना होगा. नौकरीपेशा लोगों को आज काम के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में आपके करियर के लिए लाभकारी होगी. व्यापारियों को उधार देने से बचना चाहिए. आपका धन लंबे समय के लिए फंस सकता है, सतर्कता से लेनदेन करें.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज वाणी पर संयम रखना बहुत जरूरी है. छोटी सी बात बड़े विवाद का रूप ले सकती है. पार्टनर की जरूरतों को समझने का प्रयास करें और पर्याप्त समय दें. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बिठाने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है. धैर्य से काम लें और पुराने मुद्दों को न उखाड़ें.
स्वास्थ्य: आज सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव रह सकता है. मौसमी बीमारियों या इन्फेक्शन के प्रति विशेष सावधानी बरतना आपके लिए जरूरी है. खान-पान की स्वच्छता का ध्यान रखें. बाहर के जंक फूड से पूरी तरह परहेज करें ताकि पाचन तंत्र ठीक रहे. काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान हो सकती है.
सावधानी: कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें और अनजान लोगों पर भरोसा न करें.
उपाय: भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 9 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
