Aaj Ka Mithun Rashifal 9 april 2026: आज मिथुन राशि वालों के लिए गुरु का आपकी राशि में होना सौभाग्य लेकर आएगा. चंद्रमा का सप्तम भाव में गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के लिए शुभ है. बुध-राहु की स्थिति आपको बौद्धिक रूप से तीव्र बनाएगी. मीन राशि में स्थित ग्रहों के कारण पिता के स्वास्थ्य या करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है.
करियर/बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन शानदार रहेगा. नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. गुरु का प्रभाव आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगा. आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा और लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे.
लव लाइफ: आज का दिन रोमांस से भरपूर रहेगा. पार्टनर के साथ फोन पर मीठी बातें होंगी और भविष्य की प्लानिंग भी हो सकती है. प्रपोज करने के लिए समय अनुकूल है. शाम को कैंडल लाइट डिनर का योग बन रहा है. आपसी समझ और प्यार बढ़ेगा, तनाव दूर होगा.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी. मानसिक रूप से आप खुद को काफी फिट महसूस करेंगे. हालांकि, गले या कंधे में हल्का खिंचाव हो सकता है. सुबह की सैर करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
- सावधानी: पारिवारिक विवादों से दूर रहें.
- उपाय: पक्षियों को भीगा हुआ बाजरा खिलाएं.
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar
