मिथुन राशिफल 25 अप्रैल 2026: क्या आज करियर में किस्मत देगी साथ या उम्मीदों को लगेगा झटका?

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 April 2026: आज आपकी राशि में गुरु के होने से भाग्य का साथ मिलेगा. चंद्रमा द्वितीय भाव में रहकर धन संचय में मदद करेंगे. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है. वाणी में मधुरता रहेगी, जिससे बिगड़े काम भी बन जाएंगे. छात्रों के लिए पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी.

करियर/बिजनेस: आज करियर में गुरु का प्रभाव नए अवसर प्रदान करेगा. फ्रीलांसिंग या सलाहकार के रूप में कार्य करने वालों को बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी. पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो पारदर्शिता बनाए रखें. बचत पर ध्यान देना आज भविष्य के लिए अच्छा रहेगा.

लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ फोन पर कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा. रोमांस के मामले में आप थोड़े भावुक रहेंगे. डिनर पर जाने का प्लान अचानक कैंसिल होने से मन उदास हो सकता है. रिश्तों में धैर्य और विश्वास बनाए रखें.

स्वास्थ्य: आज खान-पान का विशेष ध्यान रखें. पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती है. रात का भोजन हल्का रखें. व्यायाम के लिए समय जरूर निकालें, ताकि शरीर फुर्तीला बना रहे.

  • सावधानी: आज दूसरों के विवादों में पड़ने से बचें.
  • उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: हल्का हरा

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >