मिथुन राशिफल 24 अप्रैल 2026: क्या आज समझदारी से खुलेंगे नए अवसर या बरतनी होगी सावधानी?

Aaj Ka Mithun Rashifal 24 April 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Mithun Rashifal 24 April 2026: आज मिथुन राशि में गुरु की उपस्थिति आपके ज्ञान और विवेक में वृद्धि करेगी. चंद्रमा का द्वितीय भाव में होना पैतृक संपत्ति से लाभ दिला सकता है. हालांकि, मीन राशि में स्थित बुध के कारण निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा महसूस हो सकती है. धैर्य से काम लें और वरिष्ठों की सलाह मानें.

करियर/बिजनेस: बैंकिंग और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है. गुरु का प्रभाव आपके अटके हुए कार्यों को गति देगा. व्यापार में उधारी देने से बचें. शेयर बाजार में निवेश करते समय सावधानी बरतें. कार्यस्थल पर आपकी तार्किक क्षमता विरोधियों के मंसूबों को नाकाम करने में आपकी मदद करेगी.

लव लाइफ: आज लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर फोन पर थोड़ा तनाव हो सकता है. शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. हालांकि, शाम तक माहौल रोमांटिक हो जाएगा. आप अपने साथी को सरप्राइज गिफ्ट देकर मना सकते हैं. प्रेम में जिद के बजाय समर्पण की भावना अधिक रखें.

स्वास्थ्य: आज गले या कंधों में दर्द की शिकायत हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें. गुरु की कृपा से कोई पुरानी बीमारी आज ठीक होने की दिशा में बढ़ेगी.

सावधानी: महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें.
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं.
शुभ अंक: 5.
शुभ रंग: हल्का हरा.

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >