Aaj Ka Mithun Rashifal 11 April 2026: आज मिथुन राशि के जातकों को अपनी सेहत और वाणी पर विशेष ध्यान देना होगा. आपके अष्टम भाव में विराजमान चंद्रमा मानसिक तनाव दे सकता है. आपकी राशि में स्थित बृहस्पति आपको हर मुश्किल से बचाने का प्रयास करेंगे. मीन राशि के चार ग्रह आपके दशम भाव को प्रभावित कर रहे हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है.
करियर/बिजनेस: करियर में आज अस्थिरता महसूस हो सकती है. अचानक आए बदलावों से मन विचलित रहेगा. व्यापार में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है. सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है. धैर्य रखें और महत्वपूर्ण निर्णयों को कल के लिए टाल दें. आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी.
लव लाइफ: आज पार्टनर के साथ रोमांस भरी बातें होंगी. किसी पुरानी बात को लेकर तनाव भी आ सकता है. फोन पर लंबी बातचीत के बाद भी मन में कुछ कसक रह सकती है. डिनर पर जाना रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने में सहायक होगा.
स्वास्थ्य: मानसिक चिंता और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. तनाव को खुद पर हावी न होने दें. शनि का प्रभाव जोड़ों के दर्द को बढ़ा सकता है. कैल्शियम युक्त आहार लें और हल्का व्यायाम करें.
सावधानी: वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
