Gemini Health Horoscope 2023: मिथुन राशि के जातकों के लिए आने वाले साल में कैसा रहने वाला है स्वास्थ्य

Gemini Health Horoscope 2023:साल 2022 को हम कुछ ही दिनों में अलविदा कह देंगे. नए साल 2023 की तैयारियों के बीच शायद आपको भी अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता सता रही होगी. आपके और आपके अपनों के स्वास्थ्य को लेकर आने वाला साल कैसा रहने वाला है इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं. यहां देखें 2023 का मिथुन राशि का हेल्थ राशिफल

मिथुन हेल्थ राशिफल 2023

मिथुन हेल्थ राशिफल 2023 (Mithun Rashifal 2023) के अनुसार, वर्ष 2023 में आपको पेट से संबंधित समस्याएं परेशान करती रहेंगी. इससे बचने के लिए सुबह के समय दो गिलास गर्म पानी पीने की आदत डाले और घर का बना पौष्टिक आहार ही ग्रहण करें. बाहर का खाना बंद कर दे और अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे.जुलाई महीने में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी लेकिन आप किसी से साँझा नही कर पाएंगे जिस कारण वह समस्या और बढ़ जाएगी. ऐसे मे किसी मित्र के साथ उसे साँझा करेंगे तो बेहतर रहेगा. आपको हमेशा चौकन्ना रहना होगा और इस साल खान-पान में बहुत ध्यान रखना होगा. हो सकता है कि बीमारी के कारण आपको मानसिक तनाव भी महसूस होता दिखे. 30 अक्टूबर के बाद आपको मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं.

Disclaimer: आपकी राशि के अनुसार अगर ये साल स्वास्थ्य के लिए खराब है तो डॉक्टरी सलाह लेते रहें. अगर आपका कोई सवाल है तो हमें जरूर बताएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >