मेष साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 जुलाई तक: इस सप्ताह करियर में सफलता के योग, रिश्तों में रहें सतर्क

Mesh Saptahik Rashifal, मेष राशि: जुलाई माह का पहला सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिश्रित योग लेकर आ रहा है. इस सप्ताह का विस्तृत राशिफल इस प्रकार है:

पारिवारिक जीवन:

इस सप्ताह जीवन में शांति और सौहार्द बना रहेगा. परिवार के साथ आपका सुखद समय बीतेगा और रिश्तों में गर्माहट बनी रहेगी. आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं. साथ ही, प्राकृतिक सौंदर्य से जुड़ने के लिए परिवार के साथ यात्रा की योजना भी बन सकती है.

व्यापार और नौकरी:

व्यापार को बढ़ाने की जो स्पष्ट योजना आपके मन में बन चुकी थी, उसे साकार करने का समय आ गया है. नौकरीपेशा लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. सीनियर अधिकारियों से बात करते समय शब्दों का चयन बहुत सोच-समझकर करें, वरना वाणी की चूक से बनते काम बिगड़ सकते हैं.

करियर और शिक्षा:

बस अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से केंद्रित रहें. यकीन रखें, आपकी दिशा सही है और आपकी मेहनत रंग लाएगी. छात्रों को अपने अहंकार को पूरी तरह दूर रखते हुए अध्ययन में लगातार ध्यान देने की आवश्यकता है.

आर्थिक स्थिति:

इस सप्ताह आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहने वाली है. किसी अच्छी खबर के मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे आपको नई आय के अवसर भी सामने आ सकते हैं.

प्रेम जीवन:

रिश्तों में सावधानी बहुत जरूरी है. किसी बहुत करीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिसमें आपकी भी लापरवाही हो सकती है. इसलिए आंख मूंदकर किसी पर भरोसा करने से बचें.

स्वास्थ्य:

स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें. घुटनों से जुड़ी तकलीफें आपको परेशान कर सकती हैं. घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें और नियमित जांच कराएं. लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

लकी अंक: 3, 9
लकी रंग: पीला, लाल

उपाय:

इस सप्ताह गुरुवार को सुबह स्नान करने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य दें. मन से गुरु मंत्र का जाप करें और पीले वस्त्र धारण करें. इससे आपके कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता की संभावना काफी हद तक बढ़ जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >