मेष साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: इस सप्ताह धन हानि के संकेत, नौकरी में चमकेगा प्रदर्शन, प्रेम जीवन में रहें सतर्क

Mesh Saptahik Rashifal 28 June to 4 July: इस सप्ताह अचानक खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. परिवार और प्रेम संबंधों में संयमित व्यवहार अपनाकर आप कई परेशानियों से बच सकते हैं. पढ़ें इस सप्ताह का मेष साप्ताहिक राशिफल.

Mesh Saptahik Rashifal, मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी रहेगी, जबकि नौकरी और व्यापार में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना आपके लिए सबसे बड़ी कुंजी होगी. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल.

पारिवारिक जीवन

इस सप्ताह परिवार में धन को लेकर कुछ तनाव बना रह सकता है. चंद्रमा आपके राशि के नवम, दशम, तथा अंतिम दिन एकादश भाव में संचरण करेंगे,आपको अपने व्यवहार में संतुलन बनाए रखने की जरूरत है. ज्यादा क्रोध करने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं. जीवनसाथी के व्यवहार में बदलाव दिख सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से आहत महसूस कर सकते हैं.

व्यापार और नौकरी

नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते काफी मेहनत करनी पड़ेगी. शुक्र और गुरु का युति आपके सकारात्मक प्रदर्शन दूसरों से आगे रखेगा. नौकरी में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा,इस दौरान आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, इसलिए वरिष्ठ अधिकारियों को निराश न करें. व्यापारियों को शुभ परिणाम मिलेंगे. कारोबार को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं.

करियर और शिक्षा

करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखकर आप किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के नजरिए से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. अपनी दिनचर्या को संवारने पर ध्यान दें. राशि के स्वामी मंगल अच्छे स्थति में है,भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा बढ़ाएं, ताकि शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति बनी रहे.

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए ठीक नहीं रहेगा. अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है. बेहतर होगा कि आप हफ्ते की शुरुआत में ही बजट तैयार कर लें और सोच-समझकर ही धन खर्च करें.

प्रेम जीवन

प्रेमी जोड़ों के लिए यह समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा. आपके पार्टनर की बातों या अचानक बदले व्यवहार से आपको ठेस पहुंच सकती है. सप्ताह के मध्य से रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए बातचीत पर ध्यान दें और भावनात्मक रूप से साथ दें.

लकी अंक: 4
लकी रंग: सफेद

उपाय

प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर लाल रंग के फूल लेकर सूर्य देव को जल अर्पित करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और तेल अर्पित करें, इससे कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >