मेष राशि का स्वभाव और विशेषताएं
- मेष राशि के अक्षर- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
- मेष राशि का स्वरूप: मेंढा जैसा
- मेष राशि का स्वामी ग्रह- मंगल.
Mesh Rashi: मेष राशि राशि चक्र की प्रथम राशि है, जिसके स्वामी मंगल ग्रह हैं. इस राशि के लोग आकर्षक, साहसी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं. मेष राशि के लोग स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं और किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते है. इस राशि के लोग निर्णय जल्दी लेते हैं और अपने कार्य को पूरा करके ही दम लेते हैं. इनकी कल्पना शक्ति प्रबल होती है, लेकिन कभी-कभी जल्दबाजी और क्रोध नुकसान पहुंचा सकता है. ये मददगार, आदर्शवादी और कर्मठ होते हैं, परंतु जिद और अभिमान के कारण संबंधों में तनाव आ सकता है. नई चीजें करना और चुनौतियों को स्वीकार करना इन्हें पसंद होता है. आइए जानते है मेष राशि वालों का स्वभाव और विशेषताएं…
Mesh Rashi: मेष राशि का स्वभाव और विशेषताएं
- राशि चक्र की प्रथम राशि मेष है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह होता है. यह धातु संज्ञक और चर (चंचल, विचलित) स्वभाव की राशि है. इसका प्रतीक मेढ़ा है, जो संघर्ष और साहस का प्रतीक माना जाता है.
- मेष राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं, इनका स्वभाव कभी-कभी कठोर या रूखा होता है, लेकिन ये दिखने में प्रभावशाली और सुंदर होते हैं. इस राशि के लोगों का चरित्र साफ-सुथरा एवं आदर्शवादी होता है, इसलिए किसी के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते है.
- मेष राशि के लोग बहुमुखी प्रतिभा के स्वामी होते हैं. समाज में इनका प्रभाव रहता है और इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. क्योंकि ये लोग निर्णय लेने में जल्दबाजी करते हैं, लेकिन जिस काम को हाथ में लेते हैं, उसे पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते है.
- मेष राशि वालों का स्वभाव कभी-कभी वैराग्यपूर्ण भी हो जाता है. इस राशि के लोगों के स्वभाव में लालच करना नहीं होता और ये दूसरों की मदद करने में आनंद महसूस करते हैं. इनकी कल्पना शक्ति अत्यंत प्रबल होती है और ये बहुत अधिक सोचने वाले व्यक्ति होते हैं.
- मेष राशि के लोग जैसे खुद होते हैं, वैसे ही दूसरों से भी अपेक्षा रखते हैं. इसी कारण कई बार इन्हें धोखा झेलना पड़ता है. क्योंकि अग्नि तत्व की राशि होने के कारण इन्हें जल्दी क्रोध आ जाता है, लेकिन ये हर चुनौती को स्वीकार करने का साहस भी रखते हैं.
- मेष राशि वाले लोग अपमान को जल्दी नहीं भूलते है, उसे मन में दबाकर रखते हैं और समय आने पर उसका बदला लेने से पीछे भी नहीं हटते है. अपनी जिद पर अड़े रहना इनकी खास प्रवृत्ति होती है. साथ ही, इनके भीतर एक अच्छा कलाकार भी छिपा होता है.
- मेष राशि वाले लोग हर कार्य को करने में सक्षम होते हैं और स्वयं को श्रेष्ठ मानने की प्रवृत्ति रखते हैं. ये चाहते हैं कि लोग इनके अनुसार चलें, जिसके कारण इनके अपने ही लोग दुश्मन बन जाते हैं.
- मेष राशि वाले लोगों को हमेशा कुछ नया करने की चाह रहती है, जिसके कारण एक ही काम को बार-बार करना इन्हें पसंद नहीं आता है. ये एक ही जगह लंबे समय तक रहना पसंद नहीं करते है, इनमें नेतृत्व क्षमता प्रबल होती है.
- मेष राशि वाले लोग कम बोलने वाले, हठी, अभिमानी और क्रोधी होते हैं. प्रेम संबंधों में इन्हें दुख मिलता है. ये बुरे कर्मों से बचने वाले, मेहनती, प्रतिभाशाली होते हैं और यांत्रिक या तकनीकी कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं.
यह भी पढ़ें: मेष राशि वालों के लिए मई रहेगा बेहद खास, आपकी हर एक फैसला बनेगा गेमचेंजर!
