Mesh Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है. आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और एकादश भाव में मौजूद मंगल आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि करेंगे.
करियर-बिजनेस: कुम्भ राशि के राहु और बुध की युति से आपको व्यापार में नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. सभी प्रोजेक्ट्स भविष्य में आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरी मे प्रोन्नति होगी. ऑफिस में कोई पुराना काम जो अटका हुआ था, वह आगे बढ़ सकता है.
लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी. मीन राशि के शुक्र के प्रभाव से आप पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं. पार्टनर से खुलकर बात करना फायदेमंद रहेगा.
स्वास्थ्य: आज आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे. हालांकि छठे भाव के केतु के कारण पुराने रोगों से मुक्ति मिल सकती है. सिरदर्द या थकान परेशान कर सकती है.
सावधानी: कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में निर्णय न लें और वरिष्ठों से बहस करने से बचें.
उपाय: शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 7 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
