Mesh Aaj Ka Rashifal 6 March 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में चंद्रमा का संचरण और लाभ भाव में सूर्य-मंगल की उपस्थिति आपको हर बाधा पर विजय दिलाएगी.
करियर-बिजनेस: आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित मंगल ग्रह व्यापार में अचानक बड़ा मुनाफा करा सकते हैं और नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं.
लव लाइफ: पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और आप भविष्य की योजनाओं पर निवेश की चर्चा कर सकते हैं. आपके रिश्तों में पहले से अधिक मजबूती आएगी.
स्वास्थ्य: आज आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे. पुरानी किसी शारीरिक समस्या से राहत मिलेगी. आज मन प्रसन्न रहेगा और कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी.
सावधानी: लाभ के चक्कर में किसी अनैतिक कार्य में हाथ न डालें वरना मान-हानि संभव है.
उपाय: लक्ष्मी जी को सफेद फूल अर्पित करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
