मेष राशिफल 03 मार्च 2026: चंद्र ग्रहण के प्रभाव से क्या आज करियर में चमकेगा भाग्य और मिलेगी बड़ी सफलता?

Aaj Ka Mesh Rashifal 03 March 2026: मेष राशि वालों के लिए मार्च 2026 कैसा रहेगा, क्या चंद्र ग्रहण लाएगा रिश्तों में खटास? पढ़ें आज का राशिफल

Mesh Aaj Ka Rashifal 3 March 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में चंद्रमा और केतु का गोचर हो रहा है. चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपकी मानसिक क्षमताओं को बढ़ाएगा, जिससे आप जटिल समस्याओं का समाधान आसानी से ढूंढ पाएंगे.

करियर-बिजनेस: लाभ भाव में सूर्य, मंगल और बुध की स्थिति व्यापार में जबरदस्त मुनाफा दिलाएगी. नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है. ग्रहण के कारण पुराने अटके हुए प्रोजेक्ट्स में अचानक गति आएगी जो भविष्य में बड़ी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी.नौकरी बदलने का अच्छा समय है.

लव लाइफ: आज का दिन रोमांचक रहने वाला है. ग्रहण का असर रिश्तों में छिपी हुई भावनाओं को बाहर लाएगा. पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है जो संबंधों को पहले से अधिक मधुर और पारदर्शी बनाएगी.

स्वास्थ्य: आज आप खुद को सक्रिय महसूस करेंगे. मंगल का प्रभाव आपको शारीरिक बल देगा. ग्रहण के कारण मानसिक उत्तेजना बढ़ सकती है, इसलिए अधिक उत्साह में चोट लगने से बचें और नियमित योग का अभ्यास करें.

सावधानी: अपनी वाणी पर कड़ा नियंत्रण रखें और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निवेश न करें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: लव राशिफल 03 मार्च 2026: आज रिश्तों में बढ़ेगी नज़दीकियां या आएगी दूरियां? जानें क्या कहती है आपकी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >