मेष मासिक राशिफल जुलाई 2026: इस महीने प्रेम संबंधों में बढ़ सकती है तकरार, ऑफिस में भी रहें अलर्ट

Mesh Masik Rashifal july 2026:मेष राशि वालों के लिए जुलाई 2026 का महीना परिवार और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं. प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्कता और समझदारी से लिए गए फैसले ही लाभ दिलाएंगे. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें मेष राशि का जुलाई 2026 का मासिक राशिफल

Mesh Masik Rashifal july 2026, मेष राशि: जुलाई 2026 का महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. परिवार, करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ सकारात्मक अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. सही निर्णय, धैर्य और मेहनत के बल पर इस माह बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.

पारिवारिक जीवन

जुलाई के दौरान मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है. दूसरे भाव के स्वामी पंचम भाव में केतु के साथ स्थित हैं और दूसरे भाव में मंगल का प्रभाव रहेगा. इस कारण परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग बढ़ेगा. रिश्तों में मजबूती आएगी तथा एक-दूसरे का साथ मिलेगा. हालांकि, क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद बढ़ने की आशंका भी बनी रहेगी. चंद्रमा के शुभ प्रभाव से समय-समय पर अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे, जिससे पारिवारिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे.

व्यापार और नौकरी

व्यापार करने वाले जातकों को इस महीने किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए. पूरी सावधानी और योजना के साथ कार्य करेंगे तो लाभ मिलने की संभावना रहेगी. बुध की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं होने के कारण नए निवेश या बड़े विस्तार की योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है. वहीं ऑनलाइन व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा. गुरु की दशम भाव पर दृष्टि अधिकारियों के साथ संबंधों को मजबूत बनाएगी. हालांकि 27 जुलाई के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें.

शिक्षा और करियर

विद्यार्थियों को इस माह पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी. सूर्य तीसरे भाव में और राहु एकादश भाव में होने के कारण एकाग्रता बनाए रखना जरूरी होगा. यदि पढ़ाई में कठिनाई महसूस हो तो शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें. उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह समय मेहनत बढ़ाने का है. करियर में भी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए 15 जुलाई के बाद अच्छे अवसर मिलने के योग बन सकते हैं.

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्रेम संबंधों में इस माह कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. पार्टनर के साथ बेवजह की बहस से बचें और रिश्ते में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें. शुक्र का सकारात्मक प्रभाव प्रेम जीवन को मजबूती देगा. साथी के साथ घूमने-फिरने या समय बिताने की योजना संबंधों को और बेहतर बनाएगी. अविवाहित लोगों को प्रेम विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है. विवाहित जीवन में भी सुख और सामंजस्य बना रहेगा. हालांकि 15 जुलाई के बाद गुरु के अस्त होने से विशेषकर महिलाओं को अपने प्रेम संबंधों में अधिक सावधानी रखने की सलाह दी जाती है.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज से जुलाई में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी. दूसरे भाव में मंगल और उस पर शनि की दृष्टि होने के कारण वाहन चलाते समय सावधानी रखें, क्योंकि चोट लगने की आशंका बन सकती है. 15 जुलाई के बाद गुरु के अस्त होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ सकती है. इसलिए संतुलित खान-पान, पर्याप्त आराम और नियमित दिनचर्या अपनाना लाभदायक रहेगा.

लकी नंबर: 9
लकी कलर: गुलाबी

उपाय

  • प्रतिदिन सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
  • काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >