मीन साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: इस हफ्ते करियर में चमकेगी किस्मत, जीवनसाथी के साथ बढ़ सकता है तनाव

Meen Saptahik Rashifal, मीन राशि: यह सप्ताह करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर लेकर आएगा. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन वैवाहिक जीवन में छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना जरूरी होगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

पारिवारिक जीवन

इस हफ्ते आपके माता-पिता के साथ संबंध बहुत अच्छे और प्रगाढ़ रहेंगे. चंद्रमा दशम एकादश तथा द्वादश भाव में संचरण करेंगे घर के वातावरण में शांति बनी रहेगी. हालांकि, जीवनसाथी के साथ आपके कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं. इस स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए अपने प्रियजन की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें.

व्यापार और नौकरी

इस दौरान कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे. चंद्रमा दशम और एकादश में होने के कारण बेहतर प्लानिंग की जरूरत है ताकि सारे काम समय पर पूरे हो जाएं. व्यापारी अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए खूब मेहनत करेंगे, जिसके अच्छे फल मिलेंगे. गुरु और शुक्र पंचम भाव में है नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. थोड़े समय के लिए तनाव रहेगा, लेकिन जल्द ही आप सकारात्मकता लौटाएंगे.

करियर और शिक्षा

छात्रों को इस सप्ताह अपनी पढ़ाई में अनुशासन बरतने की जरूरत है. योजनाबद्ध तरीके से ही आपके लक्ष्य हासिल होंगे. करियर के संबंध में आपकी की गई मेहनत रंग लाएगी, बस अपने लक्ष्य पर एकाग्रता बनाए रखें.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय मिलाजुला रहेगा. गुरु पंचम भाव है, तथा मंगल तीसरे भाव में है,आपको अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. वाद-विवाद से पूरी तरह दूर रहें, क्योंकि अत्यधिक क्रोध का सीधा बुरा प्रभाव आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ेगा.

आर्थिक स्थिति

पैसों के मामले में पूरी तरह से सतर्क रहें. दूसरों के कहने पर या बहकावे में आकर कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से बचें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन के लिए स्थितियां अनुकूल रहेंगी. आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ यह समय कुछ खास और यादगार बीताएंगे, जिससे रिश्ते में और अधिक मधुरता आएगी.

लकी अंक: 4
लकी रंग: मैरून

उपाय

क्रोध और तनाव को नियंत्रित रखने के लिए प्रतिदिन सुबह शांत मन से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें. मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और तेल का दीपक जरूर अर्पित करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >