मीन साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक: इस हफ्ते शनि-मंगल का योग आपको चिड़चिड़ा बना सकता है, जिसका असर काम पर पड़ेगा

Meen Saptahik Rashifal, मीन साप्ताहिक राशि : मीन राशि: यह सप्ताह आपके लिए वाणी और वित्तीय प्रबंधन का रहेगा. मंगल, बुध और शनि का त्रिग्रही योग आपकी राशि में होने से मानसिक तनाव और स्वभाव में उग्रता रहेगी. चंद्रमा का छठे सातवे, आठवे और नवम भाव में होना शत्रुओं पर विजय दिलाएगा. आपकी राशि के दूसरे भाव (धन भाव) में बुधादित्य योग बनेगा, जो आपकी वाणी से काम बनाने और आर्थिक लाभ का योग बना रहा है. सप्ताह के अंत में बुध के अस्त होने से पारिवारिक कलह या निवेश में नुकसान हो सकता है.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह आर्थिक रूप से लाभ के कई अवसर मिलेंगे. बुधादित्य योग आपकी वाणी में ऊर्जा लाएगा, जिससे आप क्लाइंट्स को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. व्यापारियों को इस सप्ताह बड़ा धन लाभ हो सकता है. नौकरी में आपकी स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन राशि में शनि-मंगल का योग आपको चिड़चिड़ा बना सकता है, जिसका असर काम पर पड़ेगा. सप्ताह के अंत में निवेश से जुड़े फैसलों को टाल दें. सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही आपके लिए बेहतर होगा.

लव लाइफ: यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. आपकी राशि में त्रिग्रही योग होने से आप पार्टनर पर नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे, जिससे विवाद हो सकता है. शुक्र की स्थिति रिश्तों को सुधारने में मददगार होगी. सिंगल जातक अभी किसी को प्रपोज करने के लिए सही समय का इंतज़ार करें. विवाहित जातकों को ससुराल पक्ष से धन लाभ या सहयोग मिलेगा. आपसी समझ को बढ़ाएं और पार्टनर की निजी स्वतंत्रता का सम्मान करें.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह सेहत के प्रति बहुत सावधान रहने की जरूरत है. आपकी राशि में त्रिग्रही योग सिरदर्द, तनाव या रक्तचाप की समस्या दे सकता है. दूसरे के सूर्य और बुध मुख या दांतों से जुड़ी समस्या का संकेत दे रहे हैं. बुध के अस्त होने से वाणी दोष और मानसिक थकान हो सकती है.

सावधानी: इस सप्ताह कठोर शब्दों का प्रयोग करने से बचें. धन के निवेश में जल्दबाजी न करें और परिवार के सदस्यों के साथ विनम्रता से पेश आएं.

उपाय: इस सप्ताह प्रतिदिन “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप करें और मंदिर में हल्दी की गांठ दान करें.

शुभ दिन: गुरुवार, सोमवार
शुभ रंग: पीला या हल्का केसरिया
शुभ अंक: 3

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >